Skip to main content

भागलपुर में लगने वाले जाम को लेकर डीएम ने उठाए कड़े कदम, कार्रवाई करने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश...




एक्सप्रेस न्यूज़, भागलपुर: जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने कड़े कदम उठाए हैं। भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में बस व ऑटो व टोटो के खड़ी किए जाने की वजह से लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि स्टेशन के सामने सड़क किनारे सीसीटीवी लगाएं। ताकि, बेतरतीब तरीके से लगने वाले वाहनों पर डिजिटल फाइन की जा सके।

डीएम के आदेश का अनुपालन कराने का काम जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात व उप नगर आयुक्त करेंगे। काम की निगरानी नगर आयुक्त व नगर पुलिस अधीक्षक करेंगे। रेलवे स्टेशन से तातारपुर चौक, स्टेशन चौक दवाई पट्टी होते हुए कोतवाली चौक लगने वाले जाम को देखते हुए सड़क पर मार्किंग कराई जाएगी। काम कराने की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दी गई है।

अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्य की निगरानी करेंगे। लोहिया पुल पर किसी प्रकार के वाहनों का ठहराव नहीं हो, इसको लेकर बस, ऑटो व टोटो चालकों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक यातायात बैठक करेंगे। इसके बावजूद लोहिया पुल पर वाहनों को खड़ा किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और दंड वसूला जाएगा। इसकी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे।


लोहिया पुल पर सुगम यातायात के लिए किसी भी स्थिति में अतिक्रमण नहीं हो। ठेला व वेंडरों की दुकानें नहीं लगे। इसके लिए सभी दुकानदारों से स्वघोषणा पत्र लेने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने और जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है। कार्य कराने की जिम्मेदारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया गया है।

इसकी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे। पुलिस उपाधीक्षक यातायात को डिक्शन मोड़ के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमानुसार ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण पाए जाने पर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इसकी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे।सड़क किनारे के यातायात अवरोधक बिजली पोल को हटाकर सड़क के किनारे करने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है। विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों को यातायात के सुगत संचालन के लिए अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके बावजूद अतिक्रमण होता है तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सदर एसडीओ व नगर डीएसपी को मिली है।

इसकी निगरानी अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर जेबरा क्रासिंग व स्टाप लाइन का पेंटिंग 48 घंटे के अंदर करवाने का निर्देश दिया गया है।

नगर आयुक्त व पुलिस उपाधीक्षक यातायात और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अवस्थित दुकन के मालिक के साथ यातायात के सुगम संचालन के लिए बैठक करने का निर्देश उप नगर आयुक्त को दिया गया है।

गुड़हट्टा चौक से अलीगंज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसकी निगरानी नगर पुलिस अधीक्षक व अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...