Skip to main content

बीजेपी के संसदीय चुनाव कार्यालय में महाराजा फाउंडेशन के बैनर तले मनाई गई भारत के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर महाराजा फाउंडेशन के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी के संसदीय चुनाव कार्यालय, बाईपास रोड बक्सर में भारत के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता विंध्याचल सिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया तथा धन्यवाद ज्ञापन गोविन्द जयसवाल ने किया। उक्त जयंती समारोह में भारतीय जनता पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी,सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित हो कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।


इस दौरान जयंती समारोह में बोलते हुए मिथलेश तिवारी ने कहा कि भारत के गौरव महाराणा प्रताप का जन्म 09 मई 1540 को राजस्थान के चितौड़गढ़ (मेवाड़)में हुआ था। राजपूताना राज्यों में मेवाड़ का अपना एक विशिष्ट स्थान है जिसमें इतिहास के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जन्म लिया था। महाराणा प्रताप देश और देशवासियों के लिए हक की लड़ाई लड़ी। महाराणा प्रताप के काल में दिल्ली में मुगल सम्राट अकबर का शासन था। जो, भारत के सभी राजा महाराजाओं को अपने अधीन कर मुगल सम्राट की स्थापना पूरे हिंदुस्तान में करना चाहता था। लेकिन, भारत का गौरव 30 वर्षों के लगातार प्रयास के बावजूद महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। जिसकी आस लिए अकबर दुनिया से चला गया।

अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में वीर योद्धा महाराणा प्रताप की भूमिका जन्मों जन्मों तक याद किया जाता रहेगा।


 मौके पर महराजा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,दिपक पाण्डेय, दिनेश सिंह, लाला सिंह, मिठाई सिंह,सोनु सिंह, पूर्व जिला पार्षद, नितिश मिश्रा, बिहार प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रानी चौबे,प्रतिभा सिंह, दुर्गावती चतुर्वेदी, संध्या पांडेय,जी कुमारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19