Skip to main content

विकसित भारत अभियान के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत,नगर निकाय एवं पैक्स प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का बगीचा मैरिज हॉल में एनडीए ने किया आयोजन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बढ़ती गर्मी की तपिश और बढती चुनाव की सरगर्मी के बीच आज बक्सर के चर्चित बागीचा मैरेज हाॅल में "विकसित भारत अभियान"  1947-2047 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायत,नगर निकाय एवं पैक्स प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता भटौली पंचायत के मुखिया सह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन दुर्गा चरण मिश्र प्रखंड प्रमुख ब्रह्मपुर ने किया।आयोजन के मुख्य अतिथि केदार प्रसाद गुप्ता पंचायती राज मंत्री, संतोष सिंह श्रम नियोजन मंत्री बिहार सरकार तथा गोपाल नारायण सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।


 सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं संतोष सिंह मंत्री बिहार सरकार ने कहा कि यह सम्मेलन बक्सर के भविष्य के साथ साथ राष्ट्र के विकास एवं भविष्य के लिए किया गया है। मैं यहां  ना कोई उदबोधन करने आया हूं और ना ही कोई सम्बोधन करनें वाला हुं। बल्कि सिर्फ और सिर्फ ये बताने आया हूं कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विषय में भारतीय जनता पार्टी  क्या सोंचती है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उसके मुखिया नरेंद्र मोदी जी की सोंच पंचायत के आखिरी पायदान पर खड़े हर उस व्यक्ति तक है जो विकास की दौड़ में विकसित होंने (लाभ लेने) से वंचित रह जाता है। मोदी जी की ही देन है कि पंचायतों को अधिक अधिकार दे कर महिलाओं, दलितों, आदीवासियों,पिछडा और अति पिछड़ा वर्गों को आरक्षण देने का कार्य किया जिसके चलते आज हम सबों बीच इस सम्मेलन में महिलाऐं, पिछड़ा, अतिपिछड़ा,अनुसुचित जाति वर्गों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में दिखाई दे रहें हैं। आप सभी जन प्रतिनिधि होंने के नाते केन्द्रीय योजनाओं के जानकारी अवश्य रखतें है। हमें यह देखकर खुशी होती है कि आप सभी जनप्रतिनिधि केन्द्र द्धारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने अपने पंचायत के लाभार्थियों तक ईमानदारी से पहुंचानें का कार्य करतें हैं। सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों के आग्रह पर पंचायती राज मंत्री ने जीत की माला मिथलेश तिवारी को पहनाया।गोपाल नारायण सिंह (पूर्व सांसद राज्यसभा) ने कहा कि मिथलेश तिवारी कोई साधारण कार्यकर्ता नहीं हैं व्लकि भारतीय जनता पार्टी के अमुल धरोहर है।इनकी कर्मठता, इमानदारी की चर्चा पार्टी में सबके जुबां पर फिसलती रहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बक्सर के चहुंमुखी विकास के लिए ही मिथिलेश तिवारी को बक्सर से प्रत्याशी बनाया है। इसलिए मैं आप सबों से यह आग्रह करनें के लिए आया हूं कि भारत के प्रधानमंत्री के रुप में तथा मानव जाति के कल्याण के लिए एक महामानव से हम भारतवासियों की मुलाकात हो गई है जो राष्ट्र के लिए दिन रात मेहनत कर भारत को सुरक्षित रखा है। इसलिए पुनः मोदी जी प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस बक्सर लोकसभा से एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को विजयी बना कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम अवश्य करें। सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर मिथलेश तिवारी जिन्दाबाद का नारा लगाया।



सम्मेलन में उपस्थित प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को कहा कि आप सब जनप्रतिनिधि हैं। मैं बहुत ज्यादा नही बोलते हुए एक बात कहुंगा कि "समस्या आपकी और समाधान हमारा" ,इस बात की गारंटी है। भटौली पंचायत सह भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि आज हम भाजपा अध्यक्ष के नाते नही बल्कि मुखिया के हैसियत से बोल रहा हूं। उन्होंने ने उपस्थित मंत्री गणों के सामने पंचायत की समस्याओं को रखा और उसके समाधान के लिए आग्रह किया। अन्त में पंचायती राज मंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतनी चिलचिलाती धूप में आप सभी जनप्रतिनिधि इस सम्मेलन में उपस्थित होंने का कष्ट किया है। इसके लिए आप सबों को बहुत बहुत धन्यवाद।

सम्मेलन में मुख्य रूप से परमानंद यादव अध्यक्ष जिला परिषद बक्सर, प्रियंका पाठक प्रमुख सिमरी प्रखंड,मुन्ना सिंह प्रमुख केसठ, मुन्ना चौबे अध्यक्ष मुखिया संघ बक्सर, संतोष मिश्रा अध्यक्ष सरपंच संघ बक्सर,भरत भूषण सिंह अध्यक्ष पैक्स संघ बक्सर,अभय सिंह पूर्व प्रमुख नुआंव तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...