क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया हजारों रुपए जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन का अनुपालन तथा क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान मंगलवार को चलाया गया. जिसमे बगैर वाहनों के कागजात तथा सड़कों पर बगैर मास्क पहने निकलने वाले लोगों से जुर्माना राशि वसूला गया.
इस दौरान नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गंगा चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर ₹22500 की जुर्माना राशि वसूल की है तथा रोको टोको अभियान में ₹2600 जुर्माना राशि वसूली गई है. नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय से प्राप्त निर्देश के आलोक में लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. जो कि लगातार अनवरत जारी रहेगी.
डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में नया भोजपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹2500 जुर्माना राशि वसूला है तथा बगैर में सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹500 जुर्माना राशि वसूला है. नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी राजीव रंजन राय ने बताया कि वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार क्राइम कंट्रोल एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने हेतु क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान आए दिन पुलिस के द्वारा चलाई जाती है.
सोनवर्षा ओपी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹3000 जुर्माना राशि वसूला है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वाहनों के कागजात के वाहन संचालित करने वाले दुपहिया वाहन चालकों से पुलिस के द्वारा जुर्माना राशि वसूला गया.
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान ₹5000 जुर्माना राशि बगैर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के कागजात के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों से वसूला है. वहीं, रोको टोकोअभियान के दौरान ₹500 की जुर्माना राशि बगैर फेसवास के सड़कों पर निकलने वाले लोगों से वसूला गया है. थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने बताया कि क्राइम कंट्रोल तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने हेतु जांच अभियान चलाया गया तथा जुर्माना राशि वसूल की गई.
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के द्वारा लॉकडाउन का अनुपालन एवं क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश जारी किया गया है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी किए गए आदेश का अनुपालन करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन वाहन जांच अभियान चलाई जाती है. जिसमें पुलिस के द्वारा बगैर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के कागजात तथा बिना मास्क पहने सड़कों पर वाहन संचालित करने वाले लोगों को रोककर उनसे जुर्माना राशि वसूली जाती है तथा लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट पहन कर ही सड़कों पर वाहन संचालित करने की शक्तही राय दी जाती है. साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को फेस मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने हेतु रोको टोको अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है. जो लोग बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आते हैं. उन्हें रोककर ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूल कर दो फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया जाता है.


Comments
Post a Comment