Skip to main content

प्रेम जाल में फंसकर छात्रा अपने ही विद्यालय के गुरुजी के साथ फरार,मामला दर्ज पुलिस कर रही खोजबीन..


बक्सर: प्रेम प्रसंग के गिरफ्त में आकर एक छात्रा अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ फरार हो गई. जिसके बाद प्रेम प्रसंग में छात्रा को लेकर फरार होने वाले प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. यह मामला सिकरौल थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार घटना होली के पूर्व ही हुई है. जिसके बाद छात्रा के परिजनों द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्क्रमित हाई स्कूल भदार में प्रवीण कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है. प्रधानाध्यापक स्कूल के बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे. ट्यूशन पढ़ने के लिए आसपास के छात्र-छात्रा पहुंचते थे. इसी बीच गुरुजी अपनी छात्रा को ही प्रेमजाल में फांस लिए और गुरुजी छात्रा को लेकर फरार हो गए. काफी खोजबीन के बाद छात्रा का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

 छात्रा पूर्व में उत्क्रमित हाई स्कूल में पढ़ा करती थी. पढ़ाई के दौरान ही गुरुजी व छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही परिजनों ने प्रतिष्ठा का ख्याल करते हुए गांव छोड़कर डुमरांव में किराए पर मकान ले लिए एवं वही पर रहने लगे लेकिन उक्त शिक्षक डुमरांव भी पहुंच गए और उन्होंने ने भी किराए पर मकान ले लिया. बाद में  परिजन लाचार होकर पुनः गांव लौट आए. इसी बीच होली से पूर्व ही आरोपित प्रधानाध्यापक छात्रा को लेकर फरार हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं एवं वह शादीशुदा हैं तथा उनकी एक 7 वर्षीय संतान भी है. मामले में सिकरौल थाना अध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि, प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है. उम्मीद जताई जाती है कि पुलिस जल्द ही छात्रा को बरामद कर लेगी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19