Skip to main content

कोरोना महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर मास्क निर्माण में जुटी जीविका की महिलाएं..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस नामक महामारी से निपटने के लिए बक्सर जिला प्रशासन जहां दिन रात क्रियाशील है वहीं, दूसरी तरफ जीविका कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन के हौसले को बुलंद करते हुए इस महामारी से निपटने में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है. प्रारंभिक जरूरत के रूप में सर्वाधिक डिमांड इन दिनों मास्क की है. जीविका के ब्रह्मपुर प्रखंड के परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौबे के मार्गदर्शन से ब्रह्मपुर तथा चौगाईं में दो जीविका समूहों के द्वारा दिन-रात युद्ध स्तर पर मास्क का निर्माण किया जा रहा है.

ब्रह्मपुर में "उन्नति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ" की अध्यक्ष जहाना खातून ने बताया कि  उनके साथ  जीविका जीविका दीदियों की टीम लगातार कार्य कर रही हैं. इस टीम को प्रखंड अस्तर पर तकरीबन 2 हज़ार मास्क बनाने का आर्डर मिला है, जिसके लिए सभी सदस्य लगातार काम कर रहे हैं. वहीं, चौगाईं की खुशी जीविका महिला सिलाई उत्पादन समूह की अध्यक्ष सविता देवी ने बताया कि उन्हें भी मास्क बनाने के बड़े ऑर्डर मिले हैं. उन्होंने बताया कि, अब तक उन्होंने काफी मास्क बनाकर सप्लाई भी कर दिए जिसे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के लोग तथा अन्य प्रशासनिक कर्मी इस्तेमाल कर रहे हैं.

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौबे ने बताया कि, मास्क बनाने के दौरान कपड़े की जरूरत पड़ रही थी. कपड़े की किल्लत होने पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से दुकानों को खुलवा कर कपड़ों की आपूर्ति कराई गई है. जिसके बाद नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि, अब तक जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन के द्वारा 7 हज़ार मास्क बनाने का ऑर्डर मिला था जिसमें दो हजार मास्क की सप्लाई दोनों जीविका समूह के द्वारा की जा चुकी है. शीघ्र ही 5 हज़ार और मास्क बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया की मास्क की किल्लत तथा कालाबाजारी की खबरों के बीच उनके जेहन में यह आइडिया आया जिसके बाद उन्होंने जीविका समूह की दीदियों से इस बात पर चर्चा की और प्रशासन से हरी झंडी मिलने के साथ ही मास्क बनाने का कार्य शुरू हो गया. यहाँ एक मास्क की कीमत 16 से बीस रुपये है जो कि कपड़े का है और इसे धोकर पुनः इस्तेमाल किया जा सकता है.

जीविका के संचार प्रबंधक रोशन कुमार बताते हैं कि मास्क बनाने के दौरान एक साथ बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो इसलिए सभी जीविका दीदियों यह कहा गया है कि, वह अपने घरों पर मास का निर्माण करें वही एक जीविका कार्यकर्ता मुन्नी देवी उन महिलाओं के घर जा कर उन्हें कपड़ा तथा अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रही हैं वहीं, तैयार मास्क की डिलीवरी भी कर रही हैं.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...