Skip to main content

डीएम की लोगों से अपील जनता कर्फ्यू को एक दिन का छुट्टी मान करें घर में समय व्यतीत,14 घंटों के लिए थमेगी ट्रेनों की पहिए..

बक्सर: जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि  जनता कर्फ्यू को एक दिन का अवकाश मानकर  घर में ही समय व्यतीत करें. बक्सर रेलवे स्टेशन पर 14 घंटो के लिए थमेगी ट्रेनों की पहिए. बक्सर डीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण और ट्रेनों के ठहराव पर सभी यात्रियों को प्रदान की जाएगी जिला प्रशासन के तरफ से सुविधा.

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को घर में रहने की सलाह दिए हैं. वही, रेलवे ने भी कोरोना वायरस की रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कई ट्रेनों के परिचालन को भी रद्द कर दिया है और जिन ट्रेनों को रेलवे द्वारा चलाई जा रही है. उसे  सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव कर यात्रियों को सुरक्षित रखने का भी व्यवस्था किया जा रहा है. बक्सर जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस के  संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है इसका निरीक्षण भी किए.  इस दौरान डीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ठहराव कर सैनिट्रेजर करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी. ट्रेनों के ठहराव के बाद ट्रेनों के सभी यात्रियों को रहने ठहरने खाने पीने और अन्य आवश्यक जरूरत की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रही है. रेल अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन व्यवस्था में जुट गया है.

 जनता कर्फ्यू के दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों के यात्री को कर्फ्यू के दौरान  इटाढी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में सुरक्षित रहने की व्यवस्था की गई है. जहां पर जिला प्रशासन के द्वारा यात्रियों के लिए खाने-पीने समेत हर तरह की व्यवस्था की गई है. जिला पदाधिकारी द्वारा इटाढी रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में जहां यात्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है. उस स्थान का निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई.
इस बाबत फाउंडेशन स्कूल के ऑफिस अकाउंटेंट राजीव कुमार पाठक ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जनता कर्फ्यू के दौरान ठहरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को विद्यालय के बस से रेलवे स्टेशन से फाउंडेशन स्कूल में लाया जाएगा. जहां पर जिला प्रशासन के द्वारा उनके सुरक्षित ठहरने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गई है.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...