Skip to main content

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर पुलिस कर्मियों को दी गई कोरोना वायरस के बारे में जानकारी..


बक्सर : कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा विश्व भयभीत है. इस वायरस ने लोगों  के बीच चिंताएं बढ़ा दी है. इससे बचाव के लिए लगातार जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न जगहों पर की जा रही है.   कोरोना वायरस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने इससे बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया.

कोरोना से बचाव और जवानों की सुरक्षा के लिए बक्सर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. उषा किरण वर्मा ने जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना एक वायरल प्रकोप है जो हवा के माध्यम से नहीं फैलता है बल्कि एक दूसरे के साथ संपर्क में आने से बढ़ता है. इससे बचने के लिए बचाव संबंधी उपायों पर विशेष ध्यान देते हुए खुद को सुरक्षित बनाए रखना है. किसी को पता नहीं कि किसमें कोरोना के वायरस मौजूद हैं. इसलिए किसी से भी कम से कम दो मीटर के फासले पर बात करें. साथ ही हाथों को हर आधा घंटा पर साबुन आदि से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह मल कर धोने के बाद ही चेहरा, नाक, मुंह को छूने का प्रयास करें. फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए खुद को स्वच्छ बनाए रखें  एवं सफाई का विशेष ध्यान रखें. इसका वायरस हवा के माध्यम से नहीं फैलता है, बल्कि प्रभावित लोगों की खांसी और छींक से निकलने वाले छींटे और हाथ आदि मिलाने से वायरस का फैलाव होता है. लिहाजा समूह में रहने से खुद को बचाने के साथ ही अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना है. चुकी हमारे राज्य में अभी तक इसका प्रकोप कहीं भी नहीं पाया गया है. बावजूद इसके खुद का बचाव करना बेहद जरूरी है और सावधानी के तौर पर जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन करना आवश्यक है. आयोजन के दौरान जवानों को अफवाहों से बचने और उनपर ध्यान नहीं देने के साथ ही सजग रहने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर सार्जेंट मेजर सुभाषचंद्र प्रसाद के अलावा पुलिस के अंचल निरीक्षक मुकेश कुमार समेत जिले के तमाम पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...