Skip to main content

शराब निर्माणकर्ताओं की टूटी कमर बलिहार में एक दर्जन भट्ठियां ध्वस्त..

बक्सर : बलिहार गांव स्थित महादलित बस्ती में पुलिस ने शराब निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. शुक्रवार की दोपहर में स्थानीय पुलिस ने अन्य कई थानों के सहयोग से एक दर्जन से अधिक शराब की भठ्ठिओं को ध्वस्त कर दिया एवं दो हजार लीटर से ज्यादा महुआ निर्मित शराब को नष्ट किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले संसाधनों को भी जप्त किया. हालांकि धंधे मे संलिप्त शराब कारोबारी पुलिस के कारवाई को देखकर  परिवार के सभी सदस्यों के साथ पिछले दरवाजे से भाग निकले.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि बलिहार गांव स्थिति महादलित बस्ती में अवैध रुप से  शराब निर्माण का का धंधा संचालित  किया जा रहा है. जानकारी मिलते हैं  सूचना को आधार मान थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने स्थानीय थाना के पुलिस सहित कई अन्य थानों की  पुलिस के सहयोग से बताए गए स्थान पर छापेमारी किए. जहां दर्जनभर  शराब की  भट्ठीयों को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त हुई.  साथ ही साथ दो हजार लीटर महुआ शराब को उक्त स्थान से जप्त कर नष्ट किया गया. साथ ही साथ काफी मात्रा में महुआ शराब के निर्माण में उपयोग में आने वाले संसाधनों को भी बरामद किया गया.  चोरी छुपे  महुआ शराब निर्माण करा रहे  निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस के इस तरह के करवाई को देख  पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताते चलें कि पूर्व में भी बस्ती में कई बार पुलिस ने महुआ निर्मित कचिया शराब को विनष्ट किया है. मगर  अवैध धंधे से जल्द अमीर बनने की चाहत ने धंधे में संलिप्त कारोबारियों के मनोबल को कम नहीं होने दिया और नित्य नए सिरे से वे इसके उत्पादन में दिन रात एक कर अपने कारोबार में लगे रहे. थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि कारोबारियों के मंसूबे पर पानी फेरने के साथ-साथ कारोबारियों के पीछे धंधे को आगे बढ़ाने में किसका हाथ है इसके बारे में पता लगाने का अभियान चलाया जाएगा  और कारोबारियों के मनोबल को ध्वस्त करने  का  प्रयत्न किया जाएगा. पुलिस कारोबारियों के विरुद्ध सख्ती से पेश आएग.  किसी भी हाल में कारोबारियों के  मनोबल को नहीं बढ़ने दिया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19