Skip to main content

लॉकडाउन के दौरान गैस की होगी होम डिलीवरी,माल लेकर आएंगे वाहन,खुली रहेंगी आवश्यक दुकानें..


-  डीएम की लोगों से अपील लॉक डाउन के दौरान घरों से बाहर ना निकले.

लॉक डाउन के दौरान  सब्जी विक्रेता दूर-दूर लगाएंगे अपनी दुकानें

बक्सर: डीएम अमन समीर ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता करते हुए यह स्पष्ट किया कि, लॉक डाउन के दौरान खाने-पीने की सामग्रियों के साथ साथ सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि, जनता को सामान की खरीदारी को लेकर बहुत ज्यादा हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है. सभी सामान सभी दुकानों पर पहले की तरह उपलब्ध उपलब्ध रहें इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है. जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग आवश्यक है. विशेष आवश्यकता पड़ने पर लोग घरों से निकल सकते हैं. लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं उनके घर पर ही मिलेंगी जिसके लिए वह 104 नंबर पर फोन कर सकते हैं. 

डीएम ने कहा कि, लोगों को यह समझना चाहिए कि इस लॉक डाउन में खाने पीने की चीजों की बिक्री जारी रहेगी. घरों से बिना मतलब सड़क पर नहीं निकलना है. इससे संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जाएगा. 

डीएम ने बताया कि, जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय में लॉक डाउन पूरी तरह से है. इसके अतिरिक्त नगर में यदि सब्जी विक्रेता किसी एक स्थान पर हैं और उनके चलते वहां ज्यादा भी लग रही है तो उनकी दुकानों को दूर-दूर तक लगाने का निर्देश दिया जा सकता है. डीएम ने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट में डाइनिंग नहीं हो सकती लेकिन लोगों के घरों पर होम डिलीवरी के माध्यम से खाना पहुंचाया जा सकता है.

डीएम ने स्पष्ट किया कि, सभी चिकित्सकीय संस्थान, टेलीकॉम कंपनियां, बैंकिंग एवं एटीएम, डेयरी एवं फल सब्जियों की दुकानें आटा मिल मसाला दवा की दुकानें पेट्रोल पंप गैस एजेंसी(होम डिलीवरी के साथ) पोस्ट ऑफिस कोरियर सेवाएं खुली रहेंगी. हालांकि, गोल्ड लोन कंपनियां बंद रहेंगी

उन्होंने बताया कि ब्लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए होम कोरन्टाइन कोषांग, मॉनिटरिंग कोषांग, आइसोलेशन कोषांग, एस ओ पी कोषांग, 104 कोषांग तथा लॉक डाउन कोषांग का गठन किया गया है. 104 कोषांग के अंतर्गत ओपीडी बंद रहने की स्थिति में 12 टीमें एक साथ काम करेंगी तथा घर पर ही चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी. वहीं, लॉक डाउन कोषांग (जिसका नेतृत्व डीएसपी हेडक्वार्टर करेंगे) लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए कार्य करेगी. इसके अतिरिक्त  सभी कोषांग अपने अपने तरीके से आपात स्थिति में सभी प्रतिबंधों को लागू करते हुए लोगों को सहायता प्रदान करने का कार्य करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...