Skip to main content

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में धारा 144 लागू ,कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जारी किया गया आदेश.

बक्सर: कोरोना वायरस के संक्रमण को बढने से रोकने के लिए जिला पदाधिकारी अमन समीर बेहद गंभीर हैं. वहीं बिहार सरकार के द्वारा आगामी 31 मार्च तक स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी ने जिले भर में कोरोना वायरस के संक्रमण अथवा फैलाव को रोकने के लिए धारा 144 लगाए जाने का निर्देश जारी किया है. अपने आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि धारा 144 लगाई जाने के पश्चात किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार के रैली, धरना, प्रदर्शन तो नहीं होंगे ही साथ ही साथ एक स्थान पर बहुत सारे लोग भी जमा नहीं हो सकेंगे.


उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं उसके बचाव के संबंध में सरकार के अपर मुख्य सचिव के साथ साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं. ऐसे में 31 मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, विद्यालय, कोचिंग संस्थान, हॉस्टल सरकारी/ गैरसरकारी का पठन-पाठन संचालन स्थगित रहेगा.

ऐसे सभी विद्यालयों संस्थानों में इस अवधि में निर्धारित सभी आंतरिक परीक्षाएं स्थगित रहेंगे. ऐसे सभी विद्यालयों संस्थानों में इस अवधि में शामिल सभी अंतरिक कार्यरत सभी शिक्षक अथवा कर्मी अपने विद्यालय और संस्थानों में सामान्य दिनों की तरह उपस्थित रहेंगे. उक्त अवधि में संचालित मध्यान भोजन योजना बंद रहेगी, किंतु भोजन से संबंधित समतुल्य राशि छात्र-छात्राओं के खाते में कराई जाएगी जिसके लिए जिला जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है वहीं आगनबाडी सेविका सहायिका उपस्थित रहेंगी. लेकिन, बच्चे नहीं पहुंचेंगे. बच्चों को पोषाहार समतुल्य राशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजना सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया है. 

इसके अतिरिक्त जिले के सभी  स्कूल कॉलेज तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं. जिसको देखने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इसके साथ ही कला भवन आदि में आयोजित कार्यक्रमों को रद्द करते हुए आरक्षण को भी रद्द कर दिया जा रहा है जिसके लिए दुबरा को निर्देशित किया गया है उधर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है जिसका अनुपालन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे जिले में किसी प्रकार का जुलूस निकालने के लिए संबंधित थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है आयोजित स्थापना दिवस को आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा, जिसका अनुपालन विशेष शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं बक्सर के उप विकास आयुक्त कराएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...