Skip to main content

कोरोना योद्धा चिकित्सक, मीडिया कर्मी और पुलिसकर्मी के प्रति लोगों ने किया आभार व्यक्त..

कोरोना को मात देने में एकजुट नजर आए सदर एवं प्रखंड के लोग. लोगों ने ठाना है कोरोना को हराना है

- ताली थाली शंखनाद ढोलक झाल पीट कर लोगों ने किया कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त.

- चिकित्सकों पुलिसकर्मियों एवं मीडिया कर्मियों को जनता का धन्यवाद.


बक्सर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की थी कि शाम 5 बजे लोग अपने घरों के बाहर या बालकनी या छत पर आकर कोरोनावायरस से लगातार लड़ाई में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों और अपनी जान खतरे में डाल लोगों के बचाव में जुटे रहने वाले लोगों के लिए ताली-थाली जैसा बर्तन बजाकर आवाज करें. उनकी इस पहल का कई लोगों ने समर्थन किया है.


इस दौरान सदर प्रखंड समेत विभिन्न जगहों पर लोगों ने ताली, थाली,घंटा,शंख व विभिन्न माध्यमों से  कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों के बचाव में जुटे चिकित्सकों एवं अपनी जान खतरे में डालकर लोगों को जागरूक करने वाले एवं इस वायरस से बचाव में जुटे लोगों  के प्रति आभार व्यक्त किया है.

शाम के 5:00 बजते हैं अंबेडकर चौक स्थित सुरेश जायसवाल एवं उनके भाई व भतीजा अमन जायसवाल शंखनाद कर एवं ताली बजाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में जुटे लोगों का आभार व्यक्त किए.

 वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिवेदी अपने परिजनों के साथ अपने बाल्कनी में खड़ा होकर ताली बजाते नजर आए. कानूनी सलाहकार कमलाकांत तिवारी के घर में उनकी पोती किशु  कुमारी द्वारा थाली पीट कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में लगे स्वास्थ्य कर्मियों एवं जान जोखिम में डालकर बचाव व जागरुकता में जुटे लोगों का आभार व्यक्त किया गया.

 समाहरणालय रोड चीनी मिल एवं उत्तरी रेलवे कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर भी लोगों ने ताली ताली घंटा शंख एवं अन्य माध्यमों से आभार व्यक्त किया.

 इस दौरान लोग अपनी छतों बालकोनी एवं घर के मुख्य दरवाजे पर खड़ा होकर आभार व्यक्त करते नजर आए.


 वही साबित खिदमत फाउंडेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने ताली पीट कर  उन लोगों का आभार व्यक्त  किया.  जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे लोगों का चिकित्सा कर रहे हैं एवं बचाव में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं.

  माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा जनता कर्फ्यू के दौरान शाम के 5:00 बजे से 5 मिनट तक ताली थाली  घंटा शंखनाद एवं विभिन्न माध्यमों से उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अपील की गई थी. जो कि इस वायरस से बचाव के लिए निरंतर कार्य में लगे हुए हैं  एवं उन मीडिया कर्मी के बंधुओं के लिए भी जो कि पल-पल के खबरों की अपडेट के लिए अपना जान जोखिम में डालकर निरंतर कार्य पर लगे हुए हैं.

 माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर सदर से लेकर प्रखंड तक लोगों ने उनके  अपील को सुनी एवं समर्थन दी.


 साथ ही साथ आपको बताते चले कि जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक शहर की सड़कें पूरी तरह से वीरान नजर आई. आवागमन पूरी तरह से ठप रहा लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे थे. जिला प्रशासन की टीम रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह से तत्पर नजर आई. ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को जांच करने के बाद ही बाहर निकलने दिया जा रहा था. जनता कर्फ्यू को लोगों का भरपूर समर्थन मिला.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...