Skip to main content

31 मार्च तक जिले में कर्फ्यू की बात महज अफवाह, हालांकि, जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर निकलने से बचे.


बक्सर: जनता कर्फ्यू  का असर बक्सर में पूरी तरह से देखने को मिला.  जनता कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि, जिस तरह से उन्होंने आज जनता कर्फ्यू में अपनी सहभागिता दिखाई है.  वैसे ही 31 मार्च तक अगर कोई आवश्यक कार्य  ना हो तो घर से बाहर ना निकले. हालांकि, इसी बीच किसी ने यह अफवाह उड़ा दी है कि 31 मार्च तक कर्फ़्यू की को बढ़ा दिया गया है. डीएम ने पूर्णत: इस बात का खंडन किया. उन्होंने कहा कि, ऐसी कोई बात नहीं है. शॉपिंग मॉल्स, संग्रहालय को छोड़कर सभी दुकानें अथवा रेस्टोरेंट वैसे ही खुले रहेंगे. परंतु, जो सतर्कता बरतने की बात उन्हें कही गई थी. वह सतर्कता उन्हें बरतनी होगी. 

इसके पूर्व महाराष्ट्र के कल्याण से बिहार पहुंची दो स्पेशल ट्रेनों से सुबह में जहां 46 यात्रियों को बक्सर में उतारा गया वहीं, दूसरी ट्रेन से तकरीबन 100 यात्रियों को बक्सर में उतारकर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है. जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि, महाराष्ट्र से रेल यात्रियों को लेकर बिहार पहुंची ट्रेन से बक्सर में उतरे यात्रियों की सबसे पहले इंफ्रारेड थर्मामीटर से स्टेशन पर जांच की गई, उसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर इटाढ़ी रोड स्थित फॉउंडेशन स्कूल में ले जाया गया. तकरीबन 8 यात्रियों को बुखार और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण पाए जाने पर उन्हें सदर अस्पताल शिफ्ट किया गया है. जहां चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं.

उधर, सुबह 7 बजे से जनता कर्फ़्यू लागू होने के बाद जिलाधिकारी अमन समीर, विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके अतिरिक्त पटना से मिली खबरों के मुताबिक वहां दो संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई है. जिनमें से एक दरभंगा के रहने वाले हैं तथा दूसरे मुंगेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि, जितनी सजगता से लोग रहेंगे उतना ही इस वायरस के फैलाव पर रोक होगी.उधर अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक 31 मार्च तक रेलवे की मेल-एक्सप्रेस सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. अब 1 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन होगा.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...