Skip to main content

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की गई आयोजित.


बक्सर:  जिला विकास समन्वय समिति की बैठक स्थानीय सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित  सभागार भवन में  आयोजित की गई . बैठक के दौरान पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गई.

मौके पर चौसा थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की प्रगति की अद्यतन जानकारी सांसद के द्वारा ली गई जिसमें, थर्मल पावर प्रोजेक्ट से आए हुए प्रतिनिधियों ने बताया कि 1214 मेगावाट के प्रोजेक्ट से प्रोडक्शन फरवरी 2023 में शुरू करने का लक्ष्य है. साथ ही जून 2023 से विद्युत आपूर्ति भी प्रारंभ कर दी जाएगी. प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण पूर्ण हो चुका है तथा निर्माण प्रारंभ है. चौसा पॉवर प्लांट के रेल कॉरिडोर हेतु कुल 147. 26 एकड़ की जमीन की आवश्यकता बताई गई एवं वॉटर पाइप लाइन के लिए 74.1 एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई. जिस पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने अधिग्रहण हेतु आवश्यक कार्रवाई  करते हुए जल्द ही भू अर्जन शुरु किए जांद की बात कहीं.


चौसा पॉवर प्लांट के किए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई. जिसमें पार्कों के निर्माण, आईटीआई में पढ़ाई हेतु स्कॉलरशिप, चौसा में हाई मास्ट लाइट, कमलदह पार्क का रखरखाव शामिल है.

मौके पर नमामि गंगे के कार्यों की धीमी प्रगति पर सांसद ने नाराजगी जताई. रेलवे के द्वारा चौसा, बक्सर तथा डुमराँव रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज बनाए जाने की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना के कृषक लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ देने में बैंकों की आनाकानी पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. कृषि विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि, बैंकों में भेजे गए कुल 11099 आवेदनों के विरुद्ध केवल 924 कार्ड धारियों को क्रेडिट कार्ड निर्गत किया गया है। जिस पर सांसद ने तथा जिला पदाधिकारी ने इतने बड़े अंतर पर असंतोष व्यक्त किया तथा स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोषी बैंक कर्मियों पर जांच उपरांत कार्रवाई का निर्देश दिया.

सिविल सर्जन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए हो रही तैयारियों के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को अलर्ट रखा गया है. जल्द ही इंफ्रारेड थर्मोमीटर की खरीद भी जल्द ही करा ली जाएगी. जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरी नाराजगी सांसद के द्वारा व्यक्त की गई. वहीं अनाधिकृत रूप से उपस्थित चिकित्सकों पर कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया.

लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण तथा प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी मांगी, जिस पर उप विकास आयुक्त ने उन्हें बताया कि, कार्यरत एनजीओ के द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं. राजपुर में सबसे अधिक शौचालय बनाए गए हैं लेकिन, उनमें से अधिकांश शौचालय अभी अर्ध निर्मित है. जिस पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने 1 महीने के अंदर शौचालय निर्माण की स्थिति का अवलोकन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

बैठक में बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर झा, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम, सूचना सह जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत जनप्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19