Skip to main content

लिस्ट जारी: नो सस्पेंस लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी आवश्यक सेवाएं, जिला प्रशासन के द्वारा ली जा रही है जायजा..


एक्सप्रेस न्यूज,बक्सर: राज्य सरकार से लॉक डाउन घोषित होने के बाद डीएम अमन समीर के निर्देश पर बैठक में यह तय किया गया है कि लॉक डाउन के दौरान कानून व्यवस्था से सम्बन्धित प्रतिष्ठान, पुलिस, चिकित्सा स्वास्थ्य, सरकारी दफ़्तर, बिजली, बैंक, एटीएम, पोस्टल, टेलीकॉम सेवाएं, कूरियर, पेट्रोल पम्प, एलपीजी, डेयरी, दवा इत्यादि सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे. हालांकि, मोबाइल दुकानें, कपड़े की दुुकानें इत्यादि बंद रहेंगी. जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल व अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही यातायात का साधन उपयोग में लिया जा सकेगा. आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन ही जिले में प्रवेश कर सकेंगे. सरकारी व गैर सरकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूर्व से ही बंद कराया गया है.

बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर मटरगश्ती करने वाले लोगों पर खास नजर रहेगी. बिना किसी आवश्यक काम से कोई सड़क पर नहीं निकल सकेगा. ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. स्वास्थ विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि, लोगों को एक साथ समूह में इकट्ठा नहीं होना है. जिससे कि, संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सके. इसके अतिरिक्त यदि किसी की तबीयत खराब हो तो वह 104 अथवा सिविल सर्जन के नंबर 9470003163 पर फोन कर सकते हैं. जिससे कि, उसे घर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

पाठक यहाँ वह लिस्ट देख सकते हैं जिसमें बताया गया है कि, क्या खुला रहेगा. एक्सप्रेस न्यूज़ अपने सभी पाठकों से यह अपील करता है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अपना योगदान देते हुए एक अच्छे देशवासी होने का फर्ज निभाए.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19