Skip to main content

बूथों पर साबुन, सैनिटाइजर के साथ मेडिकल कचरा निस्तारण के लिए रखे जाएंगे पीले डस्टबिन..



- मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तैयार में लगा है स्वास्थ्य विभाग
- नियमों का पालन करने को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फैलाई जाएगी जागरूकता 


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में 28 अक्टूबर को मतदान होना है. ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार स्वास्थ्य विभाग जुट गया है. इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने मतदान केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के तहत हाथ धोने के लिए साबुन, सैनिटाइजर व मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में लगा हुआ है. वहीं, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मतदान कर्मियों व मतदाताओं को मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है. ताकि, मतदान के दिन केंद्रों पर सभी कर्मी व मतदाताओं को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके. वहीं, मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क, ग्लब्स, पीपीटी किट के साथ सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा.
मेडिकल कचरों के लिए केंद्रों पर रखे जाएंगे पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन :
जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो इसके लिए हर स्तर के लिए गाइडलाइन्स पूर्व में ही जारी कर दिए हैं. केंद्रों पर साबुन, ग्लब्स आदि के साथ-साथ पीले रंग के डस्टबिन भी रखे जाने हैं. जिनमें अलग-अलग ग्लब्स, मास्क के साथ-साथ मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले पीपीई किट डाले जाएंगे. मतदान कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दे दी गई है. साथ ही, अब मतदाताओं को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है. 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारी कर ली है.
मतदान से पूर्व होगी थर्मल स्क्रीनिंग :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन्स के अनुसार संपन्न कराई जाएगी. ताकि, कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर मौजूद मतदान कर्मियों व मतदाताओं को सुरक्षित रखा जा सके. गाइडलाइन्स के अनुसार मतदान के पूर्व सभी कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. उसके बाद केंद्रों पर वोटिंग को आने वाले मतदाताओं की जांच की जाएगी. इसके लिए आशा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. यदि किसी मतदाता के शरीर का तापमान अधिक पाया जाएगा, तो उन्हें कुछ देर के लिए बैठाया जाएगा. 15 मिनट बाद उसकी दोबारा उनकी जांच होगी. यदि तापमान सामान्य हो जाएगा, उसके बाद ही उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, अगर तापमान सामान्य नहीं हुआ, तो उन्हें मतदान के अंतिम एक घंटे में मत देने की अनुमति दी जाएगी.
टोकन के आधार पर कराई जाएगी वोटिंग : 
डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि इस बार बूथों पर मतदान को आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त नियम बनाए गए हैं. मतदाताओं को पहले 'आओ-पहले पाओ आधार' पर टोकन दिया जाएगा. ताकि, लोगों को कतार में इंतजार ना करना पड़े. इसके अलावा बूथों पर शारीरिक दूरी का पालन करना के लिए जमीन पर निशान बनाए जाएंगे। दो मतदाताओं के बीच 6 फीट की दूरी होगी. महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग टेंट लगाए जाएंगे. जहां वह अपने टोकन नंबर के नंबर का आने का इंतजार करेंगे. सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर साबुन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...