Skip to main content

मछली बेचने वाली महिला से बलात्कार,पुलिस पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया सड़क जाम..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बगेन गोला थाना क्षेत्र के बरुहा गांव की रहने वाली एक मछली विक्रेता महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. मामले को लेकर लोगों ने पुलिस पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है. इसी आरोप को  लेकर लोगों ने कोरान सराय - बगेन मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बाद में मौके पर एसडीपीओ केके सिंह तथा स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची तथा लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म करवाया. साथ ही महिला को मेडिकल चेकअप के लिए बक्सर भेज दिया. मामले में पूछे जाने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ लूटपाट मारपीट की घटना हुई थी, जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अब अगर दुष्कर्म की बात कहीं जा रही है तो मेडिकल चेकअप में स्पष्ट होने के बाद उस बिंदु पर भी कार्रवाई की जाएगी.



घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक बगेन थाना क्षेत्र के बरुहा गाँव की रहने वाली महिला कुरुथियां गाँव में मछली बेचने का काम करती है. दो दिन पूर्व भी वह मछली बेचकर पति के साथ ही अपने गांव लौट रही थी रास्ते में पति किसी कार्यवश बगेन की तरफ चले गए तथा पत्नी को गांव जाने के लिए कह दिया. पत्नी अकेले ही बरुहा की तरफ जा रही थी इसी बीच रास्ते में जितेंद्र यादव नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान उसने महिला के साथ जमकर मारपीट भी की, जिससे कि वह अचेत हो गई. बाद में आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर गांव के बाहर धान के खेत में फेंक दिया. कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची तथा मामले की जानकारी परिजनों को दी. लेकिन, जब मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने के लिए लोग पहुंचे तो कथित तौर पर थानाध्यक्ष ने उनके साथ सहयोग नहीं किया तथा केवल मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज किया, दुष्कर्म का कहीं जिक्र भी नहीं किया गया. ऐसे में दो दिन बाद जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए और उन्होंने शुक्रवार को बगेन-ब्रह्मपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19