Skip to main content

कोरोना का प्रसार कम होने के बावजूद लोगों को सख्ती से करना होगा नियमों का पालन..



- कोरोना को मात दे चुके डॉ. भूपेंद्र मरीजों को कोविड-19 के नियमों को लेकर करते हैं जागरूक
- चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा- जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में गत दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार में तेजी से गिरावट हुई है. जिसके कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति ने राहत की सांस ली है. लेकिन, भविष्य में लोग कोरोना को लेकर बेफिक्र न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व चिकित्सक लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक कर रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूपेंद्र नाथ जो पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. लेकिन चिकित्सकों की देखरेख के साथ-साथ मजबूत इच्छा शक्ति और नियमों का पालन करने के बदौलत उन्होंने ने कोरोना को मात दे दिया. उसके बाद वह अपने दायित्वों व कार्यों के निर्वहन में जुट गए. कोरोना से ठीक होने के बाद वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी जागरूक करते रहें. अब वह लोगों से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के द्वारा गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने की अपील कर रहे हैं. ताकि, लोग संक्रमण की चपेट में आने से बचे और स्वयं के साथ अपने परिजनों को सुरक्षित रख सकें.


मरीजों को मानसिक परेशानियों का करना पड़ता था सामना :
डॉ. भूपेंद्र नाथ ने बताया जब वह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए, तब उन्हें शुरुआती दिनों में डर लगने लगा. डायबटीज़ और हाइपरटेंशन के मरीज होने के कारण डॉ. भूपेंद्र को भी परेशानियां होने लगी. जिसके बाद वह इलाज के लिए अपने बेटे के पास दिल्ली चले गए. जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. कोरोना से ठीक होने के बाद भी उन्होंने 14 दिनों तक स्वयं को होम आइसोलेट रखा. ताकि, परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण का खतरा न हो। साथ ही, उन्होंने इलाज व आइसोलेशन अवधि के दौरान नियमों का सख्ती से पालन किया. जिसकी बदौलत वह जल्द स्वास्थ्य हो सके.
लोगों को कर रहें हैं कोविड अनुरूप आचरण अपनाने को जागरूक:
डॉ. भूपेन्द्र संक्रमण से उबर जाने के उपरान्त लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं. लोगों को यह सन्देश दे रहे हैं कि कोविड अनुरूप आचरण, जैसे मास्क का उपयोग , हाथों की नियमित सफाई और शारीरिक दूरी का पालन कर कोरोना के संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवारजनों को बचा सकते हैं. 
पूर्व की अपेक्षा लोगों में आई जागरूकता :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया शुरुआती दिनों में लोगों के बीच जिस प्रकार का माहौल था, मरीजों को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था. जागरूकता के अभाव में लोग इस बीमारी से बचने की अपेक्षा मरने का डर अधिक रहता था. जिसके कारण समाजिक दूरी बनती गई. लेकिन, पूर्व की अपेक्षा अब लोगों में जागरूकता अधिक हो गई है. जिसे आगे भी कायम रखना होगा. हालांकि, इसमें मीडिया के साथ-साथ सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ने भी अपनी ज़िम्मेदारी समझी है. जिसके कारण वृहद पैमाने पर लोगों को जागरूक किया जा सका है. हालांकि, जब तक कोरोना वायरस की दवाई नहीं आ जाती, तब तक लोग किसी प्रकार की ढिलाई न बरते.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...