Skip to main content

एचडीसी योजना में बदलाव के कारण लाभुकों में आई जागरूकता



- स्वास्थ्य विभाग के निःशुल्क गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध कराने से परिवार नियोजन के प्रति सचेत हुए लोग.

- आशा कर्मी घर-घर जाकर योग्य दम्पतियों को दे रहीं हैं गर्भनिरोधक साधन.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना काल में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति ने संक्रमण को रोकने की भरपूर कोशिश की. वहीं, जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं में बाधा न उत्पन्न हो इसका भी ख्याल रखा गया. कोरोना काल में दूसरे राज्यों व जिलों से काफी संख्या में प्रवासी मजदूर व कामगार जिले में लौटे थे. ऐसे में विभाग ने कई योजनाओं में संशोधन किया था. जिनमें से एक थी ‘होम डिलीवरी ऑफ़ कंट्रासेपटिव’ (एचडीसी) योजना. विभाग ने इस योजना में संशोधन किया था, जिसका फायदा अब दिखने लगा है. वहीं, दूसरी ओर आशा व एएनएम द्वारा समय समय पर योग्य दंपतियों को जागरूक भी किया जा रहा है. ताकि, जिले के प्रजनन दर को नियंत्रण में रखा जा सके. इस क्रम में फ्री सप्लाई कंपोनेट के तहत गर्भनिरोधक साधनों की सप्लाई स्वास्थ्य उपकेंद्रों सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जा रही है.

परिवार नियोजन कार्यक्रम की निगरानी कर रहे डीसीएम संतोष कुमार राय ने बताया वर्ष 2011 में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर गर्भनिरोधक साधनों की होम डिलीवरी करने के मकसद से एचडीसी योजना की शुरुआत की गयी थी, जो अभी भी चलायी जा रही है. लेकिन, अब इस योजना में बदलाव किए गए हैं. एचडीसी योजना के तहत आशा घर-घर जाकर योग्य दम्पतियों को गर्भनिरोधक दे जाती थी. पूर्व में घर-घर जाकर गर्भनिरोधकों की सप्लाई आशा द्वारा की जा रही थी, जिसे ‘एचडीसी’ सप्लाई नाम दिया गया है. इसके लिए लाभार्थी को एचडीसी पैकेट पर अंकित मूल्य के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था. लेकिन, अब उनको निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है.
दवाओं की सप्लाई व ट्रैकिंग पर रहेगी नजर :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कि फ्री सप्लाई पैकेजिंग में कंडोम, ओरल कंट्रासेपटिव पिल्स एवं इमरजेंसी कंट्रासेपटिव पिल्स शामिल किये गए हैं. साथ अब ड्यूल पैकेजिंग की तहत सिंगल पैकेजिंग ही की जा रही है. कोरोनाकाल में पूर्व की बची हुई एचडीसी सप्लाई की भी खपत करने की सलाह दी गयी है और ट्रैकिंग में उसपर भी ध्यान रखा गया है. एचडीसी योजना के तहत एचडीसी सप्लाई एवं फ्री सप्लाई की  दो विभिन्न पैकेजिंग भी की जा रही है. ताकि, एचडीसी एवं फ्री सप्लाई में अंतर किया जा सके. लेकिन योजना की समीक्षा में यह पाया गया कि दो विभिन्न पैकेजिंग के कारण इसकी सप्लाई की ट्रैकिंग में भी समस्या देखी गई. इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए गर्भनिरोधकों की अब केवल फ्री सप्लाई ही की जा रही है. उन्होंने बताया कि एचडीसी योजना के प्रति लोग पहले से अधिक जागरूक हुए हैं. जिससे परिवार नियोजन में सहायता मिल रही है.

कोरोना काल में  इन उचित व्यवहारों का करें पालन:
एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें. सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें. अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं. आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें. छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19