Skip to main content

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित टीकाकरण केंद्र को बनाया जायेगा मॉडल टीकाकरण केंद्र..

- सभी मॉडल टीकाकरण केंद्र को किया जायेगा एक समान विकसित 
- जिला के 4 टीकाकरण केंद्र बनेंगे मॉडल टीकाकरण केंद्र- 
कार्यपालक निदेशक

- राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र लिखकर सिविल सर्जन को जारी किये निर्देश 



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनमानस को गुणवत्तापूर्ण एवं खुशनुमा वातावरण में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है. इसके तहत राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित स्थायी टीकाकरण केंद्र को मॉडल टीकाकरण केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है. कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर इस सन्दर्भ में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं. 
230 टीकाकरण केंद्र होंगे विकसित:
जारी पत्र में बताया गया है कि राज्य के 230 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थायी नियमित टीकाकरण केंद्र के कमरे अथवा हॉल को मॉडल टीकाकरण केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. मॉडल टीकाकरण केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या के चयन का आधार जिला में कार्यरत कुल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का 55% एस्पिरएशनल जिला को और 35% अन्य जिला को दिया गया है. वैसे जिले जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 20 या इससे अधिक हो उन्हें अतिरिक्त आवंटित किया गया है. प्रति मॉडल टीकाकरण केंद्र के लिए डेढ़ लाख की राशी आवंटित की गयी है. बक्सर जिला को आवंटित केन्द्रों की संख्या 4 है. इसके लिए जिला को छह लाख की राशि आवंटित की गयी है.
इन मानकों पर विकसित होंगे केंद्र:
समरूपता बनाये रखने के लिए किये सभी केन्द्रों की दीवार रोबिन ब्लू रंग से रंगी जाये.
कमरे की सीलिंग में फाल्स सीलिंग एलइडी लाइट के साथ लगायी जाए.
वायरिंग छुपी हुई और मॉडउलर स्विच एवं बोर्ड लगाया जाये.
कमरे में एसी लगाया जाये.
टीकाकरण से सम्बंधित जानकारियों वाले विनायल बोर्ड दीवारों पर फिक्स किया जाये.
टीकाकरण से सम्बंधित सामग्रियों को रखने के लिए 2 अलमारियों की व्यवस्था. 
कक्ष के बाहर केंद्र का नाम, स्थान एवं बिहार सरकार और स्वास्थ्य समिति के लोगों के साथ वाली लाइटयुक्त बोर्ड लगाया जाये.
रिवॉल्विंग स्टील का स्टूल लाभार्थी के बैठने हेतु रखा जाये.
टीकाकर्मी के बैठने हेतु कुर्सी की व्यवस्था. डोर क्लोजर 
लाभार्थी के परिजनों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था. टीकाकरण जनित कचरे के निष्पादन हेतु कलर कोटेड बिन 
पेपर स्टैंड
सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन 
इलेक्ट्रिक हब कटर 
कोविड अनुरूप आचरण अपनाकर कराएँ सुरक्षित टीकाकरण:
कोरोनाकाल में टीकाकरण का लाभ उठाते समय लाभार्थी कोविड अनुरूप आचरण अपनाकर खुद को और अपने परिजनों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं. टीकाकरण के समय ज्यादा लोगों के साथ केंद्र पर जाने से परहेज करें. चेहरे पर मास्क लगाकर ही केंद्र में दाखिल हों और सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन द्वारा अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर लें. इन छोटी चीजों का ध्यान रखते हुए खुशनुमा माहौल में टीकाकरण का लाभ उठायें.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...