Skip to main content

कालाजार उन्मूलन को गिरिधर बरांव के 1479 घरों में होगा 72.08 किग्रा एसपी पाउडर का छिड़काव..



- 22 अक्टूबर तक जिले के गिरिधर बरांव में होगा कालाजार उन्मूलन के तहत दवाओं का छिड़काव
- 28 अक्टूबर से सदर प्रखंड के पड़री में चलेगा कार्यक्रम, आशा करेंगी जागरूक


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम लगातार चालू है. गत दिनों जिले के नावानगर प्रखंड के गिरिधर बरांव में 25 सितंबर से दवाओं का छिड़काव का काम शुरू है. कार्यक्रम की सारी निगरानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रेमचंद प्रसाद कर रहे हैं. बुधवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने छिड़काव का जायजा लिया. उन्होंने दवाओं की मात्रा व उसके छिड़काव की जांच की. डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कालाजार उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग मिशन के तहत काम कर रहा है तथा जल्द ही इस दिशा में कामयाबी मिलेगी. बताया कि गिरिधर बरांव में दूसरे चक्र का छिड़काव खत्म होने के बाद सदर प्रखंड के पड़री में 28 अक्टूबर, चक्की प्रखंड के चंदा पंचायत स्थित परसियां में दो नवंबर व अंतिम में सदर प्रखंड स्थित छोटका नुआंव में चार नवंबर से अभियान की शुरुआत हागी.

2018 में मिला था गिरिधर बार में पहला मरीज : 
डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया गिरिधर बरांव में 2018 में कालाजार का पहला मरीज मिला था. जिसके बाद सघन रूप से जांच अभियान चलाया गया. जांच में किसी अन्य ग्रामीण की संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक साल में चिन्हित गांव व वार्ड में दो चरण में दवाओं का छिड़काव किया जाता है. इसके लिए गिरिधर बरांव के 1479 घरों को चिन्हित किया गया है. जिनमें 5834 कमरों में 7685 लोग निवास करते हैं. गांव में दवाओं के छिड़काव के लिए एक 3 सदस्य टीम बनाई गई है, जो 22 दिनों में 72.08 किलोग्राम एसपी पाउडर का छिड़काव करेंगे.

संक्रमण के 15 से 20 दिनों बाद दिखते हैं लक्षण :
डॉ. शैलेन्द्र ने बताया कालाजार धीरे-धीरे विकसित होने वाली बीमारी है जो मादा फ्लैबोटामस अर्जेंटाइप्स (बालू मक्खी) के काटने से होता है. मक्खी के काटने के 15 से 20 दिन बाद व्यक्ति में कालाजार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उन्हें बार-बार बुखार आने लगता है. इसके साथ-साथ भूख में कमी, वजन का घटना, थकान महसूस होना, पेट का बढ़ जाना आदि इसके लक्षण के रूप में दिखाई देने लगते हैं. ऐसे व्यक्ति को तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए. ठीक होने के बाद भी कुछ व्यक्ति के शरीर पर चकता या दाग होने लगता है. ऐसे व्यक्तियों को भी अस्पताल जाकर अपनी जांच करानी चाहिए.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...