Skip to main content

भारत के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं ब्रिटेन के दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के राज्यमंत्री ने दोनों देशों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों पर और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए की चर्चा..

- कोविड-19 संक्रमण काल में भारत द्वारा ब्रिटेन को पेरासिटामोल आदि मिले मदद पर प्रधानमंत्री मोदी का इंग्लैंड के राज्य मंत्री ने आभार व्यक्त किया.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने दोनों देशों के स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की.
दोनों मंत्रियों ने कोविड-19 की वैक्सीन की मौजूदा स्थिति, इसे जनता तक पहुंचाने व दोनों देशों द्वारा इस महामारी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई.

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कोविड-19 ने मानवता को एक साथ आने और पूरी ताकत और संकल्प के साथ इस महामारी से लड़ने का अवसर दिया है. सदियों से भारत *वसुधैव कुटुंबकम* संपूर्ण विश्व एक परिवार है. इस संस्कृति का अनुसरण करते हुए मानवता के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है. इस मुश्किल घड़ी में हमें एक परिवार के रूप में इस महामारी से लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध गहरे और मजबूत हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सहयोग के लिए 2013 में दोनों देशों के बीच जिनेवा में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ था. समय के साथ दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए “आयुष्मान भारत” विषय को अगली संयुक्त कार्य समूह की 


बैठक के एजेंडे में शामिल करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया. अगली बैठक में दोनों देशों के हेल्थ और लाइफ साइंस की प्राथमिकताओं व महत्वाकांक्षाओं पर भी चर्चा पर भी दोनों मंत्रियों ने बल दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  चौबे ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए, हम ई-हेल्थ, ड्रग्स विनियम, नियामक सहयोग, फार्मा निर्यात, सहयोगी अनुसंधान, क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में अपने सहयोग को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया. इस मौके पर इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने भारत और इंग्लैंड द्वारा कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने इस संक्रमण काल में भारत द्वारा दवाइयों के रूप में मिली मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19