Skip to main content

वीडियो: कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर पति ने विवाहिता को घर से निकाला बाहर,जमकर हुआ बवाल मौके पर पहुंची पुलिस..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार की शाम एक पति द्वारा अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया गया. इस मसले को लेकर  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी गांव में घंटों पांडेपट्टी गांव की सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि स्थानीय लोग विवाहिता के पति को समझाने बुझाने का प्रयास किए. इस दौरान घंटों पांडेयपट्टी गांव में विवाहिता के घर के समीप लोगों की भीड़ जुटी रही तथा अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न रही. पत्नी घर में वापसी के लिए रोती-चिल्लाती रही. लेकिन, पति ने साफ तौर पर उसे घर में वापस लेने से मना कर दिया.  पांंडेयपट्टी गांव की सरपंच रीता देवी ने महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित महिला के घरवालों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की. लेकिन, उक्त महिला के पति ने सीधे तौर पर महिला को घर में रखने से इंकार कर दिया. बाद में लोगों के द्वारा मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले में घंटों समझौता कराए जाने का प्रयास किया लेकिन, आरपीएफ में कार्यरत पति तथा सास-ससुर ने विवाहिता को घर में रखने से मना कर दिया. अंततः पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को एक साथ थाने पहुंचा दिया है. जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना के संदर्भ में पांडेय पट्टी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता संजय कुमार तिवारी ने बताया कि, उड़ीसा आरपीएफ में नौकरी करने वाले स्थानीय निवासी नमो नारायण चौबे का अपनी पत्नी के साथ पूर्व से ही विवाद चल रहा है. कुछ महीनों पूर्व उनके माता-पिता ने उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद पत्नी ने घर में वापसी के लिए धरना दे दिया था. तब काफी हल्ला हंगामा किए जाने के बाद विवाहिता को फिर से घर में शरण मिली थी लेकिन अब जब पति नौकरी से छुट्टी आए हैं तो एक बार फिर वह माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी को घर से बाहर निकालना चाहते हैं. पत्नी का आरोप है कि पति ने बाहर में कहीं दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उनके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं. मामले को लेकर न्यायालय में भी वाद दायर किया गया था जिसमें न्यायालय ने यह आदेश दिया था की उक्त व्यक्ति को अपनी पत्नी को अपने ही घर में रखना होगा. लेकिन पति के द्वारा न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है.

मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाने के एसआई संजय शर्मा ने बताया कि बड़ी अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर पत्नी दोनों को थाने ले जाया जा रहा है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...