Skip to main content

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पौधारोपण कर राष्ट्रपिता को दी अपनी श्रद्धांजलि


- गांधी जयंती के अवसर पर सभी प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश के आलोक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
- पौधा लगाने के लिए आम जनों को भी किया गया प्रेरित


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आईसीडीएस निदेशालय के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आलोक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पत्र जारी कर सभी राज्यों को निर्देशित किया गया थ. आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर पोषण से संबंधित फलदार पौधे लगाए गए. सेविकाओं ने आम, पपीता एवं शरीफा आदि के पौधे लगाए तथा इसके गुणों को बताया. लाभुकों को पौधों की देखरेख करने के लिए प्रेरित किया गया. डीपीओ तारणी कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है. सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए. जहां हरियाली होगी, वहीं खुशहाली होगी. इस उद्देश्य के साथ पौधरोपण का कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना भी जरूरी है. पौधे लगाने के बाद उसके अच्छी तरह से देखभाल करें तथा नियमित रूप से पानी देते रहें ताकि पेड़ -पौधे सूखे नहीं और भविष्य में एक बड़ा पेड़ के रूप में हमें स्वच्छ हवा, फल, छांंव जैसे सुविधा प्राप्त हो सके.



स्वच्छता अभियान पर भी  जोर :
डीपीओ तारणी कुमारी ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पौधारोपण के साथ ही स्वच्छता पर भी जोर दिया गया. आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा क्षेत्र भ्रमण पर बच्चों को उनके माता-पिता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस मौके पर पूरे जिले में एक साथ स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया. सेविकाओं ने कहा कि हमलोग स्वच्छता के प्रति गंभीर है. देश को स्वच्छ बनाने के लिए ख़ुद गंदगी नहीं फैलाने और  दूसरों को गंदनी फैलाने से रोकने की जरूत है. तभी हमारा देश स्वच्छ बन पायेगा.
लगाए गए यह पौधे:
आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में कई फलदार पौधे लगाए गए. जिसमें पपीता, सहजान, आम, अमरूद, तुलसी आदि के पौधे शामिल है.
स्लोगन के माध्यम से किया गया जागरूक:
सिमरी सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया कि सेविकाओं के द्वारा स्लोगन लेखन के माध्यम से आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया. सेविकाओं द्वारा- जहां हरियाली वहां खुशहाली, भविष्य हमारा खुशहाल बनेगा अगर आज से वृक्ष बचेगा, एक जीवन हर आंगन स्वच्छ पर्यावरण, पेड़ पौधे हैं मानव के लिए वरदान मत करो इनका अपमान एवं जागरूक बनिए वृक्षों को काटने से बचिए जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19