Skip to main content

बालू लदे ट्रक की चपेट में आई महिला, अस्पताल में तड़प तड़प कर तोड़ दी दम..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर बंझू के बागीचा में अवैध गंगा बालू लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई घायल महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां से चिकित्सक उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही थी. हालांकि तकरीबन 2 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी महिला को एंबुलेंस नहीं मिल पाया और अंततः उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी मानती देवी, पति-ललन यादव सुबह-सुबह टहलने के लिए बगीचे की तरफ गई थी उसी दौरान उधर से आ रहे एक बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. उन्हें कुचल दिए जाने से उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बाद में ट्रक चालक भी ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और कुछ दूर आगे जाकर ट्रक पलट गया. ट्रक पलटने के बाद चालक तथा खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए हैं बताया जा रहा है कि ट्रक में से शराब की बोतलें भी बरामद की गई है.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है. वहीं, खनन के संदर्भ में भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि शराब की बोतलें बरामद होने के संदर्भ में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी. 

उधर, घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज अंसारी ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि आखिर किस प्रकार अवैध गंगा बालू का खनन किया जा रहा है जबकि बालू का खनन प्रतिबंधित है? उन्होंने घटना को कार्य करने वाले ट्रक चालक तथा अवैध बालू कारोबारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों बनाई गई जिससे कि महिला ने तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी लेकिन उसे इलाज नहीं मिल सका.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19