Skip to main content

1 किलोग्राम गांजा, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त दिख रही है. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस हर तरह से तैयार है. पुलिस के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  विभिन्न थाना क्षेत्रों में  अपराधियों की धरपकड़ के लिए  छापामारी अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में बताते चलें कि मंगलवार की रात पुलिस ने बलिहार गांव में छापेमारी कर लोडेड देसी कट्टे व एक किलो गांजा के साथ रामजी सिंह को गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिमरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि बलिहार गांव निवासी रामजी सिंह अपने दरवाजे से गांजा की बिक्री कर रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस तत्काल अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अनिल कुमार के साथ बलिहार पहुंची तथा रामजी सिंह के यहां छापेमारी शुरू की. पुलिस को घर पर पहुंचते देख रामजी सिंह ने भागने का असफल प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब उनके कमर की तलाशी ली तो एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया तथा घर की तलाशी लिए जाने के दौरान पुलिस को घर के अंदर से छुपा कर रखी गई अवस्था में 1 किलो गांजा बरामद करने में सफलता हासिल हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए गांजा विक्रेता से पूछताछ के क्रम में जो बात सामने आई है उस आधार पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है. ताकि पुख्ता सबूत इकट्ठा कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके. बताते चलें कि चार दिनों के अंदर पुलिस कि यह दूसरी कार्रवाई है. पुलिस के द्वारा किए गए कार्रवाई से तस्करों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19