Skip to main content

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से CDPO संगीता कुमारी ने बढ़ाई लोगों की सहभागिता..




-  पोषण माह में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं सिमरी CDPO.
- सफालतापूर्वक कार्य निष्पादन के लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकों के लिए बनाती है कार्ययोजना.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: महात्मा गांधी ने एक बात कही थी ‘गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती. वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है.  उसकी खुशबू ही उसका संदेश है.  कुछ ऐसा ही संदेश सिमरी प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) संगीता कुमारी अपने नेतृत्व क्षमता और कार्यों से लोगों को दे रही हैं. उनके परियोजना में सभी पर्यवेक्षिकाएं, सेविका व सहायिकाओं के बीच का समन्वय ऐसा रहता है कि सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में सिमरी प्रखंड अन्य प्रखंडों के मुकाबले कई मामलों में आगे रहा है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पोषण मिशन 2018 के तहत सितंबर माह में चलाए गए पोषण माह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा सीडीपीओ संगीता कुमारी को प्रखंड स्तरीय लीडरशिप अवार्ड दिया गया था. खास बात यह थी कि इसके लिए बिहार से सिर्फ दो सीडीपीओ का ही चयन हुआ था.


किसी भी कार्य को पूरा करने की जिज्ञासा ही है सफलता कुंजी :
सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया, किसी भी अभियान व कार्य को पूरा करने के लिए वह उस विषय पर गहनता से योजना बनाती हैं. कार्यान्वयन में कहीं कोई बाधा उत्पन्न होती है  तो उसकी समीक्षा कर उसे जल्द से जल्द दूर करने की दिशा में काम करती हैं. जिसकी बदौलत आज सिमरी परियोजना में लाभार्थी मातृ-शिशु पोषण, बाल पोषण, किशोरी स्वास्थ्य समेत अन्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले रही हैं. हर अभियान के तहत उनकी जिज्ञासा ही उनकी सफलता की कुंजी है. वह कहती हैं, शरुआत में उन्होंने परियोजना क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी की समस्याओं व उनके कार्यों के आधार पर वर्गीकृत किया. उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उन समस्याओं को दूर करने में परियोजना के अन्य अधिकारियों व कर्मियों को लगाया। जहां जरूरत होती वह स्वयं जाकर काम करती.

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाकर जनआंदोलन पर लगाया ध्यान :
समेकित बाल विकास परियाजना के तहत पिछले वर्ष भी सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया गया था, जिसमें सिमरी सीडीपीओ ने पोषण अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाई. जिसका नतीजा हुआ कि परियोजना क्षेत्र में पोषण अभियान के तहत जनांदोलन को स्वरुप देने में मदद मिली. गांव, पंचायत व परियोजना स्तर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रखंड से कुपोषण को पूरी तरह समाप्त करने की शपथ ली. उस दौरान तत्कालीन डीएम राघवेंद्र सिंह ने पोषण माह के दौरान आयोजित पोषण मेले में सीडीपीओ के कार्यों की सराहना भी की थी.

कई बार हो चुकी हैं सम्मानित :
आईसीडीएस के जिला समन्वयक महेंद्र कुमार ने बताया सिमरी सीडीपीओ संगीता कुमारी न केवल बाल विकास परियोजना के तहत चलने वाले कार्यों में बेहतर रही हैं, अपितु ओडीएफ अभियान व चुनाव संबंधी कार्यों व अभियान में भी इनकी भूमिका सराहनीय रही है. पिछले वर्ष लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य संपादन करने के लिए व दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था. इसके पूर्व दो वर्ष पूर्व जिले में चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान में उन्होंने व उनकी टीम ने सर्वोत्तम कार्य किया था. जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया था.

किसी समस्या के निदान के लिए लेती हैं सबसे राय :
सिमरी प्रखंड की प्रखंड प्रमुख(जन-प्रतिनिधि) प्रियंका पाठक ने बताया सीडीपीओ संगीता कुमारी में जो जज्बा है, वह किसी अन्य अधिकारियों में बहुत कम देखने को मिलता है. चाहे पोषण अभियान की बात करें या फिर गोदभराई व अन्नप्राशन जैसे आयोजनों की बात हो, सीडीपीओ संगीता कुमारी की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है. सीडीपीओ संगीता कुमारी अपने कार्यालय कर्मियों व आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिकाओं से किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं, जिससे उनके परियाजना क्षेत्र में किसी भी अभियान के संचालन में परेशानी नहीं होती है. इनके कार्यकाल में परियोजना क्षेत्र में पोषण को लेकर पूर्व की अपेक्षा अधिक लोग जागरुक हुए हैं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19