Skip to main content

कोरोना वायरस को मात देने के लिए नियमों का सख्ती से करना होगा पालन..



- कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल और लोगों के दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों पर चिकित्सकों ने दिए सुझाव


 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में गत दिनों भले ही कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हुआ है, लेकिन अभी भी इसका खतरा टला नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से बचने के लिए जो नियम बनाए है, उनका सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति लगी हुई है. इस क्रम में लोगों को जागरूक तो किया गया है, लेकिन अभी भी कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकोल का पालन शत प्रतिशत नहीं हो पा रहा है. समाज के कुछ ऐसे भी वर्ग व लोग हैं, जिनको आपने काम के दौरान नियमों का उल्लंघन करना पड़ता है. जानकारी व जागरूक होने के बाद भी लोग नियमों के पालन में असमर्थ हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य समिति व चिकित्सकों ने सुझाव दिए हैं.
बाल दाढ़ी बनाते समय उतारना पड़ता है ग्राहक का मास्क : 
रामरेखा घाट के समीप सैलून चलाने वाले वशिष्ट ठाकुर ने अपनी समस्याओं के संबंध में बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने उनकी दुकानें बंद करा दी थी जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक तंगी हुई है. लेकिन अनलॉक के बाद वह दुकानों को फिर से खोल सके और लोगों के बाल व दाढ़ी बनाने का काम शुरू किया है. इस बीच कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जाता रहा है. दुकान में ग्राहकों को शारीरिक दूरी के साथ बैठाया जाता है. साथ ही, वह मास्क लगाकर ग्राहक की बाल व दाढ़ी बनाते हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि बाल और दाढ़ी बनाने के दौरान ग्राहक का मास्क तो उतार ही पड़ता है, वहीं निर्धारित दूरी का भी उल्लंघन होता है. क्योंकि कोई भी नाई या सैलून में काम करने वाला 1 मीटर की दूरी से ग्राहक का न तो बाल बना पाएगा और ना ही शेव. ऐसे में कोविड-19 के नियमों की जानकारी होने के बावजूद नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो पाता है.
सैलून के सभी औजारों को लगातार करते रहे सैनिटाइज : 
नाई के दुकान व सैलून पर लोगों को आ रही परेशानियों के संबंध में सीएस डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामान्य नियम बनाए हैं. जिनका सभी को पालन करना जरूरी है. हालांकि, वशिष्ठ ठाकुर का कहना बिल्कुल सही है. लेकिन, उन्हें नियमों का पालन करना ही होगा. ताकि, वह स्वयं को व अपने परिवार को संक्रमण के खतरे से बचा सके. इसके लिए उन्हें कुछ विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी. जब ग्राहक उनकी दुकान पर आते हैं, तो उन्हें शारीरिक दूरी के साथ बैठाएं. ग्राहक की बाल-दाढ़ी बनाते समय दुकानदार ग्लब्स व मास्क पहनना जरूरी है. साथ ही, प्रत्येक ग्राहक का काम निपटाने के बाद अपने हाथों व औजारों को ठीक से सैनिटाइज करें. वहीं, प्रतिदिन ग्लब्स का डिस्पोजल नियमों के तहत करें. प्रत्येक दिन उन्हें नए ग्लब्स व मास्क के साथ काम करना चाहिए। ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम हो सके.
कोविड के सामान्य नियम जिनका सभी को करना है पालन : 
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें.
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें.
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं.
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें.
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19