Skip to main content

कोरोना संक्रमण के संक्रमण के मद्देनजर बहुत कम समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी..




- चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सभी जगह हुआ नामांकन.
- नामांकन केंद्र से वापस लौटे ददन, परिवहन मंत्री संतोष निराला ने भरा नामांकन पत्र.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना हर क्षेत्र को प्रभावित करने के साथ-साथ आम जनमानस को भी काफी प्रभावित किया है. जिसका असर चुनाव के समय में भी देखने को मिल रहा है. तमाम सुरक्षात्मक उपायों एवं एहतियात को बरतते हुए नामांकन आदि का कार्य कराया जा रहा है. ऐसे में मतदान तथा मतदान से पूर्व नामांकन आदि के लिए नए तरह के नियम बनाए गए हैं. इन नियमों के आलोक में मतदान करने के लिए केवल तीन लोगों को पहुंचने की अनुमति है. इन तीन लोगों में ही प्रत्याशी भी शामिल होंगे. ऐसे में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी बगैर किसी तामझाम और शोर-शराबे के नामांकन करने पहुंच रहे हैं.


इसी क्रम में सूबे के पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने केवल दो लोगों के साथ नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने कोई तामझाम नहीं रखा था. साथ ही हाथों में ग्लब्स तथा चेहरे पर मास्क लगा रखा था. बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन के दौरान बेहद सतर्कता बरती थी.

इतना ही नहीं नामांकन कोषांग में प्रवेश करने से पूर्व हाथों का सैनिटाइजेशन कराना भी बेहद आवश्यक है. सैनिटाइजेशन कराने के पश्चात नामांकन प्रपत्र ले कर पहुंचे प्रत्याशी तथा उनके प्रस्तावक तथा समर्थकों को दूर-दूर बैठाया जाता है तथा बाद में नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया जा रहा है. इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय से बात करने पर उन्होंने प्रत्याशियों से अपील करते हुए बताया कि, कोरोना काल में तमाम एहतियात बरते जाने आवश्यक हैं. नामांकन से लेकर निर्वाचन तक इसी प्रकार से सजगता बरतनी होगी. 

हालांकि, इसके पूर्व जब भी चुनाव हुए हैं मतदान करने पहुंचने के पूर्व प्रत्याशी जमकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते थे.  लेकिन, अब ऐसा हो सकेगा. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सूचना सह जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी डुमराँव विधानसभा के किसी भी उम्मीदवार के द्वारा अपनी दावेदारी का पर्चा नहीं भरा गया. हालांकि, राजद के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है.

हालांकि, ददन पहलवान के द्वारा मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सका. माना जा रहा है कि वह बुधवार तक निर्दलीय से दलीय हो सकते हैं. उधर, एनडीए तथा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची फाइनल नहीं होने के कारण सत्ता के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. देर शाम तक भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं होती रही.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...