Skip to main content

बिहार में नरसंहार राज नहीं लाना चाहती है जनता,एनडीए के डबल इंजन की सरकार बिहार में करेगी विकास: उपमुख्यमंत्री, सुशील मोदी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वॉइस सीएम ने कहा एनडीए गठबंधन की सरकार ने सूबे में विकास के तमाम योजनाओं को लागू किया तथा विकास का भरपूर कार्य किया है. उन्होंने कहा कि अगले 2 सालों में सभी घरों को 24 घंटे बिजली हर खेत को बिजली और ₹6.65 पैसा की जगह 65 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने का कार्य सुबह में पुनः एनडीए की सरकार बनने के बाद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न गांव में बिजली, सड़क, नाली, नल जल और हरियाली पहुंचाने का कार्य किया गया है. इटाढी में 12 घंटे से अधिक लगातार बिजली मिलती है. अगर उनकी सरकार पुनः बनती है तो हर खेत तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. 


उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह भी कह दिया कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का जो जिंदाबाद नहीं करेंगे उसे जनता वोट नहीं देगी. यदि बिहार में वोट पाना है तो नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद कहना होगा. उन्होंने माले पार्टी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पार्टी वही लोगों की पार्टी है जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे और बिहार में 23 सीट महागठबंधन ने देकर बिहार में नरसंहार राज लाना चाहती है. जिसे जनता बखूबी पहचानती है और चुनाव में इनकी वजूद दिखा देगी. महागठबंधन बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरा तेजस्वी यादव को घोषित करती है. वहीं, तेजस्वी यादव लालू यादव के बेटे जो कि मुख्यमंत्री के बेटा होने के बावजूद भी 9वीं पास है. उन्होंने कहा हमारे बाप दादा भी इंटरमीडिएट व स्नातक पास हुआ करते थे. आज के डेट में कोई 9वीं पास मुख्यमंत्री बनने का आकांक्षा रखता हो तो यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है. गरीबों को लूट कर इन्होंने अपना महल खरीदा है 15 लाख की मोटरसाइकिल और 40 लाख का मकान लालू के बेटे के पास है और नवमी पास होने के बावजूद उनके पास इतने रकम के मकान और मोटरसाइकिल कहां से आए यह सवाल तो जनता ही कर सकती है. जनता को लूट कर अपना महल और मोटरसाइकिल खरीदने का कार्य किये हैं. वह मोटरसाइकिल जिसे इंडिया में बहुत ही कम लोग खरीदने की हिम्मत जुटा पाते हैं.15 लाख की मोटरसाइकिल पर लालू यादव के बेटे घूमते हैं. आज के डेट में पढ़े लिखे शिक्षित नौजवान जो कि अच्छी नौकरी करते हैं वह भी 15 लाख की मोटरसाइकिल खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं और 9वीं पास लालू का पुत्र 15 लाख की मोटरसाइकिल पर घूमता है तो यह पैसा कहीं ना कहीं जनता के खून को चूस कर और जनता को लूट कर खुद के ऊपर उपभोग किया जा रहा है. ऐसे में 10 तारीख को ना तो कोई रुकावट और ना ही कोई बाधा रहेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनकर रहेंगे. बिहार में जनता पुनः जंगलराज अपहरण उद्योग एवं गुंडों का राज नहीं लाएगी. जनता एनडीए की सरकार बिहार में लाना चाहती है और एनडीए की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे. जिसके लिए राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी संतोष निराला को भारी मतों से विजई बनाकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे.



इटाढ़ी के हाईस्कूल मैदान पर राजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संतोष निराला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता का आशीर्वाद स्वरुप  वोट भी प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि आज के  मेरे कार्यक्रम में जो लोग आए हैं. वह तो आशीर्वाद दे ही रहे हैं और जो लोग किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए हैं. वह लोग भी अपना आशीर्वाद स्वरुप वोट हमें अवश्य दें. इसके लिए आपका भाई,भतीजा,बेटा संतोष निराला कर जोर आग्रह करता है. उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हम लोग पुनः यहां से एनडीए का परचम लहराएंगे और विकास की गाथा को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं लगातार क्षेत्र भ्रमण में हूं और लोगों से अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहा हूं. और जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है. ऐसे में उन्हें पूर्ण रुप से विश्वास है कि जनता उन्हें एक बार दोबारा मौका देगी और जो विकास का कार्य नहीं हो सका है. उसको करने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा.



आज के कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद जनक चमार, भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीभगवान और अन्य नेतागण मौजूद रहे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...