Skip to main content

NDA की आंधी में उखड़ जाएगा महागठबंधन का तंबू, मुंह दिखाने लायक नही रहेंगे महागठबंधन के बकैत नेता: केंद्रीय मंत्री, अश्विनी चौबे..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिवसीय चुनावी दौरे के बाद आज कहा कि "पूरे क्षेत्र में एनडीए की आंधी चल रही है. जिसमें महागठबंधन का तंबू उखड़ जाएगा. चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन में शामिल दलों में कोई  बंगाल की खाड़ी, कोई हिंद महासागर और कोई अरब सागर में नजर आएगा. महागठबंधन के जो बकैत नेता बड़ी बड़ी बात कर रहे हैं चुनाव के बाद मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.

पूरे बक्सर, सासाराम, रोहतास, कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर हुए चुनावी कार्यक्रम के जनता का उत्साह देखने लायक था. लोगों ने एनडीए के विकास के कार्यों पर मोहर लगाकर इसके प्रत्याशियों को जिताने का निर्णय लिया है. चुनाव के उपरांत नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और विकास कार्यों को पहले की भांति और तेजी से बढ़ाया जाएगा.

श्री चौबे ने कहा कि "बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुला जा सकता है. श्री मोदी यह योगदान आगे भी देते रहेंगे. श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई के बाद मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं. जो अपने कर्म से बिहारी हैं. ये बिहार के लिए यह नरेंद्र मोदी नहीं नरेंद्र बिहारी हैं. आज बिहार में जो जो  राजमार्गों का जाल व सुधरती स्थिति है, किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प है, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था है, बिजली की व्यवस्था है, बड़े-बड़े पुलों का निर्माण हो रहा है, इन सब के पीछे कहीं न कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है, बिहार के विकास के लिए उन्होंने केंद्र सरकार का खजाना  खोल दिया है. जन आरोग्य, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों का 5 लाख तक का इलाज मुक्त हो रहा है. प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के माध्यम से दवाइयां सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत मूल्य पर मिल रहा है. गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मुफ्त मिल रहा है. जिससे उनको ना सिर्फ आर्थिक मदद मिल रही है बल्कि, उनके स्वास्थ्य की भी रक्षा हो रही है.

इन बातों को इन चीजों को जनता देख और समझ रही है केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की बिहार सरकार भी पूरे मनोयोग से जनता की सेवा में लगी हुई है चुनावी सभाओं  और जनसंपर्क अभियान में एनडीए प्रत्याशियों के प्रति जनता का रुझान और उत्साह बता रहा है कि लोगों ने एनडीए को जिताने का संकल्प ले लिया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का कल से पुनः चुनावी दौरे पर  निकल रहे हैं. चुनाव तक लगातार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में इनका कार्यक्रम है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19