Skip to main content

बिहार विधानसभा 2020 प्रथम चरण का मतदान व्यापमक सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के सुरक्षात्मक इंतजाम के साथ प्रारंभ..

      मतदान केंद्र से मतदान कर बाहर निकलते  डीएम बक्सर

- बक्सर जिले में कुल 1844 बूथों पर पर 12 लाख 64 हजार 581 मतदाता करेंगे वोटिंग.


 199 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां पुरुष एक लाख 80हजार 437वोटर है. वहीं, एक लाख 56 हजार 896 महिला वोटर है. जबकि अन्य एक वोटर को मिलाकर कुल 3 लाख 37 हजार 334 मतदाता हैं. जो 15 प्रत्यासियो के लिए मतदान करेंगे. 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख  52 हजार 524 पुरुष जबकि एक लाख 35 हजार 525 महिला मतदाताओं के साथ छह अन्य को मिलाकर दो लाख 88 हजार55 मतदाता वोटिंग कुल 16 प्रत्यासियो के भाग्य का फैसला के लिए वोटिंग करेगे. 



201 डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 67हजार 330 पुरुष जबकि एक लाख 48 हजार 639 महिला व अन्य 7 वोटर को मिलाकर कुल तीन लाख 15 हजार 976 वोटर कुल 19 प्रत्यासियो के लिए मत प्रयोग कर रहे है . 


202 राजपुर (सु.) विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 70 हजार 056 पुरुष व एक लाख 53 हजार 160 व अन्य एक यानी तीन लाख 23 हजार 216 वोटर वोटिंग 14 प्रत्यासियो के लिए करेंगे.


बक्सर जिले में 1265 मतदान केंद्र के साथ ही 579 सहायक मतदान केंद्र समेत कुल 1844 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमे ब्रह्मपुर विधानसभा में एक बक्सर में एक , डुमराव  में दो और राजपुर में एक आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया हैं.


सभी मतदान केन्दों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. बिहार पुलिस , यूपी पुलिस , आईटीबीपी , पारा मिलिट्री फोर्स , सीआरपीएफ के पाँच बटालियन फोर्स को बूथों पर और सड़कों पर जगह जगह चेक पॉइंट बना कर तैनात किया गया है.







Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19