Skip to main content

दो बूंद जिंदगी की 2.59 लाख बच्चों को दी जाएगी दो पोलियो की खुराक..


- 11 अक्टूबर से शुरू होगा ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान,कार्यक्रम को सफल बनाने को माइक्रोप्लान तैयार 

- अभियान के दौरान को कोविड-19 के सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का पालन करने का दिया गया निर्देश


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पूरे जिले में 11 अक्टूबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा. इसके लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने पूरी तैयारी कर ली है. अभियान के दौरान नौनिहालों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ यानि पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. इस वर्ष भी जिले के 2. 59 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान अंतिम चरण में है. जिले में पोलियो अभियान पांच दिनों तक चलेगा. इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को दायित्व सौंपा गया है. स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की देखरेख के लिए सुपरवाइजर को भी लगाया जाएगा. पल्स पोलियो अभियान को प्रचार-प्रचार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

बच्चों में पोलियो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है :
डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया पोलियो की खुराक पिलाने से पांच वर्ष तक के उम्र के सभी बच्चों में पोलियो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है. पोलियो की खुराक लेने के बाद इसके विषाणुओं को बच्चों के शरीर में पनपने की जगह नहीं मिलेगी, जिससे पोलियो का खात्मा हो जायेगा. यह खुराक नवजात शिशु को भी पिलानी जरूरी है. निश्चिंत होकर अपने नवजात शिशु को पोलियो की खुराक दिलाएं, क्योंकि इससे किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. यह बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है। हर नागरिक केवल अपने बच्चों को दवा पिलाए, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी गई जिम्मेदारी :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाएंगी. इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी मास्क और ग्लव्स पहनकर जाएंगी. इसे लेकर सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी अपने स्तर से सभी टीका कर्मियों को यह जानकारी देंगे. कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. अभियान में कोविड-19 के सभी स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. शारीरिक दूरी का पालन कर ही बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी. इसके लिए सभी आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को खुराक देने के दौरान कोई भी बच्चों को स्पर्श नहीं करेंगी. दूर से ही बच्चों को ड्रॉप पिलानी है. इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बच्चे मां की गोद में ही रहें.यदि बच्चा बड़ा है और 5 साल का है तो उसे भी दूर से पोलियो का ड्रॉप पिलाएंगी.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19