Skip to main content

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में सभा को संबोधित करने चौसा व नावानगर पहुंचे सीएम..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सीएम नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ रविवार को बक्सर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौसा हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे.  सीएम ने  राजद पार्टी के ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें भी 15 साल काम करने का मौका दिया, उसमें उन लोगों ने क्या काम किया, यह पूरा बिहार जानता है. राजद के 15 साल के कार्यकाल में अपहरण और अपराध का चरम पर था, उनके कार्यकाल में  दिनदहाड़े हत्या व नरसंहार होते थे. गरीबों और  महा दलितों को सताया जाता था उनके जमीन जायदाद हड़प लिए जाते थे. उन्होंने कहा कि 15 साल जब  हम लोगों को मौका मिला तो हमलोगों ने समाज के हर तबके की स्थिति को सुधारने का काम किया, जीविका समूह के जरिए महिलाओं का उत्थान किया. हमारा लक्ष्य था कि 10 हजार जीविका समूह बनाएंगे, आज खुशी है कि सवा करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं, ये महिलाएं बहुत पढ़ी-लिखी नहीं हैं, लेकिन आज समाज के उत्थान में योगदान दे रहीं हैं. जब दोबारा हमारी सरकार बनेगी तो विकास की नई धारा पूरे बिहार में बहाने का कार्य किया जाएगा.


बक्सर विधानसभा क्षेत्र के चौसा में चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात मुख्यमंत्री डुमरांंव विधानसभा क्षेत्र के नवानगर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में हमारी सरकार बनी, उसी समय से सबका साथ सबका विकास न्याय के साथ विकास का हमने संकल्प लिया. जिसमें हर तबके के उत्थान के साथ किसी भी वर्ग की उपेक्षा नही किया. महिलाओं को 50 प्रतिशत पंचायत निकाय में भागीदारी सुनिश्चित की थी. शिक्षा के लिए हर जिले में पोलिटेक्निक और इंजीनियरिग कालेज की स्थापना की. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में लोग बिजली के लिए तरसते थे, आज गांवों में भी अनवरत बिजली रहती है.

 उपमुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. कोइलवर में नया पुल और सड़क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को अनाज मुहैया कराए. चौसा की सभा में भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी और नावानगर की सभा में जदयू प्रत्याशी अंजुम आरा मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी सभा को जनता ने ध्यानपूर्वक सुना. जाते-जाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि चारों विधानसभा विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी को जीता कर विकसित बिहार बनाने में हमारा सहयोग करें. डबल इंजन की सरकार बिहार में तेजी से विकास करने का कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण रुप से विश्वास है कि जनता किसी भी सूरत में जंगलराज को पुनः वापस नहीं आने देगी और बिहार में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को ही चुनेगी.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...