Skip to main content

पुलिस के अनुसंधान में मुरार गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, महिला को बताया चरित्रहीन, आरोपी दोषमुक्त..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अनुसंधान को मंजिल तक पहुंचाने में विफल रही पुलिस में आखिरकार चौगाई गैंगरेप मामले को एक अनोखा मोड़ दे दिया है. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, देश स्तर पर हो रही फजीहत के बाद पुलिस ने मामले की लीपापोती का पूरा प्रबंध कर लिया है. महिला अभी सदमे में है तथा पुलिस ने उसका बयान नहीं लिया लेकिन, पुलिस ने पूरी कहानी बता दी जिसमें महिला को चरित्रहीन तक करार दे दिया गया. हालांकि, पुलिसिया अनुसंधान कि यह दिशा पुलिस को कहीं ना कहीं कटघरे में खड़ा करती है.

पुलिस का कहना है कि यह मामला गैंगरेप का था ही नहीं बल्कि, यह मामला तो प्रेम प्रसंग का है. इस संदर्भ में पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. महिला ने गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ी थी. जिसमें उसका पिता भी शामिल था. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद सारा राज खुल गया. दोनों लोगों को जेल भेजा गया है. पुलिस के द्वारा बताया गया कि 11 अक्टूबर की अहले सुबह मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले राजकुमार की 30 वर्षीय शादीशुदा बेटी और उसका बेटा गांव के ही पास एक आहार में फेंके हुए मिले थे. दोनों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया तथा महिला के पिता ने बताया कि उसके साथ गांव के ही दो लोगों ने तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप किया तथा उसके सामने ही बच्चे को मार डाला. 

पीड़िता के पिता बयान पर उसके गांव के ही रहने वाले भीम यादव और मीना राम के अलावा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. तत्काल मीना राम को पकड़ कर जेल भेज दिया गया. लेकिन, पुलिस ने जब अनुसंधान शुरू किया तो महिला का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर यह मालूम चला कि 10 अक्टूबर को वह अपने कथित प्रेमी के साथ राजपुर थाने के सोनपा गांव में थी. बकौल पुलिस महिला का राजपुर थाने के ओरा निवासी चुलबुल राजभर से प्रेम संबंध है, जो 6 माह पहले शुरू हुआ. चुलबुल की उसके गांव में रिश्तेदारी है और वह अक्सर बाहर आया-जाया करता था. इसी बीच दोनों में प्रेम-संबंध स्थापित हो गया इसी बीच घटना के दिन रवि उक्त महिला के गांव पहुंचा जहां से महिला अपने 6 वर्ष इकलौते बेटे के साथ निकली थी और सड़क पर खड़ी थी. रवि और चुलबुल वहां बाइक के पहुंचे और महिला को लेकर सोनपा चले गए सोनपा में चुलबुल की बहन की शादी भी हुई है. 


महिला को दिन भर चुलबुल ने अपने बहनोई राधेश्याम राजभर के घर में रखा आधी रात को महिला से कहा कि उसके पिता की तबीयत खराब है. जिसके बाद वह ऑटो में बैठाकर उसके गांव के लिए निकल पड़ा. साथ में रवि और राधेश्याम भी थे. दो-तीन घंटे के बाद सभी लोग मुरार थाना के संबंधित गांव के समीप नहर के पास पहुंचे जहां महिला उतर गई इसी बीच चुलबुल का उससे विवाद हुआ. पुलिस की माने तो इसी विवाद में सभी ने महिला और उसके बेटे को पानी में फेंक दिया जिससे कि बच्चे की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अभी इस बात पर भी स्पष्ट रूप से कायम नहीं है कि, बच्चा पानी में कैसे गया क्योंकि पीड़िता अभी सदमे में है. इसलिए पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर रही. लेकिन, पुलिस ने कहा कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए भी पूछताछ की जाएगी. अगर वह दोषी पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस का मानना है कि महिला ने पुलिस की काफी फजीहत कराई है. उधर, महिला का कथित प्रेमी चुलबुल फरार है. जिसके लिए छापेमारी की जा रही है मामले में एसपी ने मीडिया से दूरी बना ली है. कई बार फोन करने पर भी वह फोन नहीं उठा रहे हैं. हालांकि, पुलिस सूत्र के मुताबिक एसपी ने कहा है कि, चुलबुल राजभर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है हालांकि, उनकी इस मामले में संलिप्तता नहीं मिली है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19