Skip to main content

नगर भवन में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, अंचलधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबद्ध पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों का संयुक्त रूप से सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया के निर्वहन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर भवन बक्सर में किया गया. जिसमें प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी ने सबो को सजगतापूर्वक अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निदेश दिया. आदर्श आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन हेतु लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने को कहा गया. सीमावर्ती राज्य एवं जिलों से आनेजाने वाहनों की चेकिंग हेतु सघन अभियान चलाने को कहा गया. ई-विजिल ऐप्प के प्रशिक्षण के लिए एन.आई.सी. की टीम प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद थी. जिला पदाधिकारी के द्वारा ई-विजिल ऐप्प पर आने वाली शिकायतों को तत्काल निपटाने का निदेश दिया गया. उन्होंने बताया कि सबों के स्मार्ट मोबाइल में ई-विजिल ऐप्प को पूर्व मे ही डाउनलोड कराया जा चुका है. 



एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती राज्य से शराब की तस्करी न होने पाये इसके लिए सीमावर्ती थानों को सजग होने का निदेश दिया. दियारा क्षेत्रों मे लगातार सघन पेट्रोलिंग करने को कहा ग Iया. सबों को ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट को चलाने हेतु पूर्ण ट्रेनिंग लेने को भी कहा गया. ताकि, चुनाव के दिन ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट के खराब होने की सूचना मिलने पर तत्काल पहूॅचकर छोटी गलतियों को दूर कर सकें. सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने से संबंधित मतदान केन्द्रो का नजरी नक्शा बनाकर आवागमन की स्थिति की पूर्ण जानकारी रखने को कहा गया. सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिदिन अपने से संबंधित बूथों का निरीक्षण कर सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया. इस संबंध में सभी आवश्यक सहयोंग संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से लेने को कहा गया. मतदान केद्रों के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर अपराधिक प्रवृति के लोगों के बारे में पूर्ण जानकारी रखने एवं उनके गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया. सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी से लगातार संपर्क में रहेंगे एवं क्षेत्र की गतिविधियों की पूर्ण जानकारी देते रहेंगें. मतदान केन्द्र पर दीवाल लेखन, फर्नीचर की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन की स्थिति, रैम्प की स्थिति, शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता के संबंध में निरीक्षण कर प्रतिवेदन शीघ्र देने को कहा गया. महादलित टोला एवं कमजोर वर्ग के लोगो से मिलकर उनके बीच मतदान के प्रति किसी भी तरह की समस्या को जानने को भी कहा गया ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सकें. कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मतदाताओं के बीच सोशल डिस्टेंशिग के साथ मास्क का प्रयोग अनिवार्य करने हेतु जागरूकता फैलाने को भी कहा गया. अपने क्षेत्र के दिव्यांग, वयोवृद्ध मतदाताओं की जानकारी रखने एवं उनकों मतदान दिवस के सम्पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया ताकि वे सुगमतापूर्वक अपना मत दे सकें.प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी महत्वपूर्ण कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों ने भी आवश्यक जानकारी उपस्थित लोगो को दी. 

इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधिक्षक बक्सर, उप-विकास आयुक्त बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर-समाहर्ता बक्सर, वरीय उप-समाहर्ता स्थापना शाखा वरीय पदाधिकारी बक्सर, सभी सेक्टर पदाधिकारी, एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.



               

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...