Skip to main content

ग्लब्स, मास्क व उचित शारीरिक दूरी के साथ ग्राहकों को सामान दें सब्जी विक्रेता..



- जिले में संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए संदेश
- सिविल सर्जन ने की सब्जी विक्रेताओं से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में गत दिनों भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है. कोविड वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जो नियम बनाए हैं, उसका अभी सख्ती से पालन करना होगा. ताकि, लोग अपने परिवार व समाज को संक्रमण के खतरे से बचा सके. ऐसे में जिला स्वास्थ्य समिति ने लोगों से अपील की है कि दैनिक जीवन में वह अपने कार्य व दायित्वों के अनुसार नियमों का पालन सुनिश्चित करें. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो सामान्य नियम है, उसका हरहाल में पालन करना जरूरी है. स्वास्थ्य समिति ने लोगों को जागरूक किया है कि जब तक कोविड-19 की दवाई नहीं आ जाती, तब तक किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतनी है.
लोगों को मास्क पहनने के लिए करता हूं जागरूक : 
नगर परिषद के समीप सब्जी बेचने वाले मोहम्मद इश्तियाक कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत सब्जियां बेच रहे हैं. उन्होंने बताया लोगों में पूर्व की अपेक्षा जागरूकता तो आई है. अभी कुछ लोग बिना मास्क के उनके दुकान पर सब्जी लेने आ जाते हैं. बातों-बातो में वह ग्राहकों को मास्क के लिए प्रेरित करते हैं. लेकिन ग्राहक भड़क न जाए, इसका भी ख्याल रखते हैं. अनलॉक के शुरुआती दिनों में जब प्रशासन ने मास्क अनिवार्यता की सूचना जारी की, तो वह बिना मास्क वालों को सब्जियां नहीं देते थे. जिसके कारण उनका धंधा चौपट होने लगा. लेकिन, परिजनों के दबाव व अपनी माली हालत देखते हुए, अब वह बिना मास्क वाले खरीददारों को भी सब्जियां देते हैं. लेकिन, पूरी सवाधानी के साथ व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए.
सब्जी विक्रेताओं को नियमों का पालन करना बेहद जरूरी : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने कहा सब्जी विक्रेता मोहम्मद इश्तियाक की बात सही है. लोगों ने अभी अपने व्यवहार में पूरी तरह से परिवर्तन नहीं लाया है. जो एक गंभीर विषय है. लेकिन, संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है. सिविल सर्जन ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. इसके लिए वह मास्क व ग्लब्स पहनते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ग्राहकों को सामान दें. साथ ही, दुकान पर सैनिटाइजर रखा करें. ताकि, संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके. दूसरी ओर, जो लोग बाजार में सब्जियां लेने जा रहे हैं, उनको भी नियमों का पालन करना होगा. मास्क का इस्तेमाल करें और बाजार में जाते समय दूसरे लोगों से उचित दूरी का पालन करें. साथ ही, अपने साथ घर से ही झोला व बैग लेकर निकले.
कोविड-19 के इन नियमों का करना होगा पालन : 
फुटकर विक्रेता मास्क व ग्लब्स का इस्तेमाल करें. शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सामान बेचे. हाथों को लगातार सैनिटाइज करते रहें. खरीददार व लोग भी मास्क पहनकर बाजार में जाएं. बाजार में अन्य लोगों से परस्पर दूरी बनाएं रखें. बेवजह बाजार में भीड़ न जुटाएं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...