Skip to main content

कृष्णा सिनेमा के समीप पूर्व के विवाद में खैनी व्यवसाई को मारी गई थी गोली, पुलिस ने 2 अपराधी को किया गिरफ्तार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कृष्णा सिनेमा के समीप मंगलवार को खैनी व्यवसाई के ऊपर हुए गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गोलीबारी की घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस अनुसंधान के क्रम में जिन लोगों को जख्मी द्वारा नामजद किया गया था उनमें से तीन बिल्कुल निर्देाष पाए गए, जिन्हें पुछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चुनावी व्यस्तता के बीच गोली मारने जैसी अपराध का होना बड़ी बात थी, लिहाजा इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए पुलिस त्वरित अनुसंधान में लग गई. घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हुई थी जिसमें कृष्णा सिनेमा के समीप खैनी दुकानदार रमेश कुमार शर्मा को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी थी. जख्मी के भाई के बयान पर नगर थाना में चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अनुसंधान के क्रम में नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर की गई विस्तृत पूछताछ में पता चला कि पूर्व के विवाद में किसी अन्य ने गोली मारी थी. इस बीच पुलिस को मिले सुराग के आधार पर यूपी के चंदापुर निवासी सुनील विश्वकर्मा पिता बैजनाथ प्रसाद विश्वकर्मा के साथ ही गोलीबारी में सहयोग करने वाले नेहरू नगर निवासी नीरज कुमार पिता रामनारायण राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिनसे की गई विस्तृत पूछताछ में पैसों के लेनदेन को लेकर पूर्व से चले आ रहे विवाद की बात सामने आई. वहीं, एक महिला के साथ आत्मीय संबंधों की बात भी घटना की वजह के रूप में सामने आई है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि घटना के समय नीरज कुमार बाइक चला रहा था, जबकि सुनील विश्वकर्मा के द्वारा रमेश कुमार शर्मा को गोली मारी गई थी. इस बीच अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ 7.65 एमएम के तीन जिदा कारतूस के अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली. एसपी ने बताया कि जख्मी के शरीर से निकली गोली तथा पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...