Skip to main content

वीडियो: राहुल- प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर,एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर की गिरफ्तारी देने की कोशिश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: उत्तर प्रदेश के हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में  जिला कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करना देश में आपातकाल घोषित होने का सबूत है. यह लोकतंत्र की हत्या है. राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की बीजेपी सरकार की  बौखलाहट बता रही है.


आखिर योगी सरकार क्या छिपाना चाह रही है? पहले परिवार को दबाया, सबूत को मिटाया. अब न्याय के लिए आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर पुलिसिया हमला ! यह बर्दाश्त नहीं होगा.

उधर, इसी मामले को लेकर एनएसयूआई की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अनुराग राज द्विवेदी की अध्यक्षता में मुंह पर काली पट्टी बांधकर नगर थाने में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे. हालांकि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर नेताओं को वापस भेज दिया. पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग राज त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश को क्राइम कैपिटल बताते हुए कहा कि, योगी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है. उन्होंने कहा कि हाथरस की बिटिया को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. साथ ही साथ हमारी नेता को भी तुरंत रिहा करना चाहिए अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. गिरफ्तारी देने पहुंचे नेताओं में अनुराग राज त्रिवेदी के साथ-साथ आईटी सेल के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ओझा, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, महासचिव राम प्रतीक चौबे, विशाल खरवार, मोनू चौबे, दीपक राय, रिंकू गिरी, विक्की, करन, रजत आदि शामिल रहे.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19