Skip to main content

वीडियो: मतदाताओं को जागरूक करने हेतु हेलमेट मैन चालान की रसीद दिखाने वालों को बांट रहे हैं नि:शुल्क हेलमेट..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: दुश्मनी नहीं दोस्ती चाहिए अच्छे राजनेता चुने बिहार को विकास चाहिए हेलमेट मैन.
पूरे बिहार में मतदाता को जागरूक करने के लिए चालान की रसीद दिखाने वाले को निशुल्क हेलमेट के साथ 5 लाख की दुर्घटना बीमा दे रहे हैं.कौन है हेलमेट मैन जो बिहार की सड़कों पर मुफ्त बांट रहा है हेलमेट.
दरअसल हेलमेट मैन का असली नाम राघवेंद्र कुमार है मूल रूप से बिहार कैमूर जिला के रहने वाले हैं जो पूरे भारत में जरूरतमंद लोगों को पुस्तक और हेलमेट बांटते रहते हैं. जो भारत को 100% साक्षर बनाने के साथ सड़क दुर्घटना मुक्त बनाना चाहते हैं इसलिए पिछले 6 साल से हेलमेट बांटने का कार्य कर रहे हैं.
सरकार या लोगों द्वारा मदद नहीं मिलने के कारण दिल्ली का अपना घर बेचकर कार्य के मिशन में लगा दिया लेकिन अपने जुनून के लिए हार नहीं माने. आज भी अपने कार्य को जोशीले वर्क में अंजाम देकर लोगों को जागरूक करते रहते हैं. दरअसल इनके दोस्त की मौत 2014 में हेलमेट नहीं लगाने की वजह से हो गई थी जो इनका दोस्त अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. तब से राघवेंद्र कुमार दूसरे घरों का चिराग बचाने के लिए सड़कों पर हेलमेट बांटते रहते हैं. हेलमेट बांटने की वजह से लोग इन्हें हेलमेट मैन कहने लगे. जो आज पूरा भारत इन्हें हेलमेट मैन के नाम से जानता है. अब तक 42000 हेलमेट बांटकर 6 लाख बच्चों तक निशुल्क पुस्तकें पहुंचा चुके हैं. इनके कार्य की सराहना भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी कर चुके हैं.
इन दिनों बक्सर की सड़कों पर प्रतिदिन दूसरों को हेलमेट देते दिख जाते हैं यह सिर्फ उन्हें हेलमेट देते है जिनका चालान हुआ है और उन्होंने राजस्व में भुगतान कर दिया है. लोगों से भुगतान की रसीद मांगते हैं और बदले में हेलमेट देते हैं. और साथ में 5 लाख की दुर्घटना बीमा भी करके देते हैं जिनके पास आधार कार्ड होता है. बदले में कुछ नहीं लेते. कोई कुछ देना भी चाहता है तो उनसे पुरानी पुस्तक मांगते हैं जो जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क किताबे देते रहते हैं.
लोगों को बड़ा आश्चर्य होता है लोग पूछते हैं हमारे प्रीमियम और हेलमेट का पैसा कौन देता है, उन लोगों से हेलमेट मैन मुस्कुरा कर कहते हैं यह सारा खर्चा मैं खुद पे करता हूं. क्योंकि सड़क दुर्घटना में मैं अपना मित्र खोया हूं. जो आपको अपना मित्र समझकर हेलमेट के साथ बीमा दे रहा हूं भविष्य में दुर्घटना होने पर मित्र के नाते आपके माता पिता को आर्थिक सहायता दे सकूं ताकि उन्हें किसी प्रकार का कष्ट ना हो.
जो मेरे दोस्त के माता-पिता को आर्थिक कष्ट झेलनी पड़ी वह आपके माता-पिता के साथ ना हो.
क्योंकि भारत में करोड़ों माता पिता अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के चक्कर में एक हेलमेट नहीं दे पाते हैं क्योंकि सड़क दुर्घटना को गंभीरता से नहीं लेते हैं और इन चीजों से अनजान रहते हैं. इसी गलती के कारण भारत में प्रतिवर्ष 50 हजार माता पिता अपने घर का चिराग खो देते हैं छोटी सी गलतियों की वजह से. इसलिए अपने अभियान द्वारा भारत के सभी माता-पिता को संदेश देने के लिए सड़कों पर हेलमेट देता रहता हूं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...