Skip to main content

बक्सर में दहाड़ते हुए आया शेर असदुद्दीन ओवैसी रालोसपा प्रत्याशी निर्मल कुशवाहा को जिताने की जनता से की अपील..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: किला मैदान में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट की चुनावी जनसभा  का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ए.आई.एम.आई.एम. के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पहुँचे. उनके द्वारा फ्रंट के सदर विधानसभा से प्रत्याशी निर्मल कुशहवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया गया. 


ओवैसी के संबोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में नौजवान, बुजुर्ग व महिलाएं किला मैदान में दिन के 12 बजे से पहुँचने लगे. हालांकि, सभा में ओवैसी का आगमन निर्धारित समय से तकरीबन ढाई घंटे विलंब शाम साढ़े चार बजे हुआ लेकिन, लोगों ने धैर्य के साथ  राष्ट्रीय नेता को सुनने के लिए किला मैदान नहीं छोड़ा और अंत तक वहीं जमे रहे. 

बक्सर पहुंचे ओवैसी ने लोगों को भोजपुरी में "ठीक बा" से संबोधित करते हुए  उनका हालचाल पूछते हुए तथा विलंब से आने के लिए उसे माफी मांगते हुए यह कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचार की पोषक हो गई है. उन्होंने कहा कि, ऐसा लगता था कि भाजपा की जनविरोधी सरकार का मुकाबला केवल कांग्रेस कर सकती है लेकिन, कांग्रेस भी अब खत्म हो गई है. ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में ही बिहार में एक ऐसी सरकार बन सकती है जो शिक्षा स्वास्थ्य तथा रोजगार के मुद्दे पर काम करते हुए बिहार को आगे ले जाए. उन्होंने कहा कि बिहार में एक डॉक्टर 28 हज़ार लोगों का अकेले इलाज करता है. ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली साफ़ देखी जा सकती है. उन्होंने वादा किया कि उनकी जीत के साथ-साथ बिहार में जैसे ही उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में उनकी सरकार बनेगी चिकित्सकों के दस लाख रिक्त पदों को भरने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही यहां से गठबंधन के प्रत्याशी के जीतने के बाद सदन में मजबूती से स्थानीय समस्याओं को भी उठाया जाएगा. ओवैसी ने बहुत ही संक्षेप में अपने भाषण को समाप्त करते हुए कहा कि समय कम है इसलिए वह बहुत ज्यादा भड़काऊ भाषण नहीं देंगे. हालांकि, जिंदगी रही तो फिर जरूर आएंगे. उन्होंने कहा कि, रालोसपा के  पंखा छाप पर बटन दबाकर  ऐसा सीलिंग फैन चलाना है जिससे कि सारी गंदी बदबू हवा हो जाए. उन्होंने लोगों का धन्यवाद कहते हुए सभा को समाप्त कर दिया. 


दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज राज शेखर सिंह ने कहा कि बीजेपी व कांग्रेस भाई-भाई है सभी बारी-बारी से बिहार में राज करने का काम करती है. हालांकि, विकास का कार्य कोई नहीं करता बल्कि, केवल अपनी झोली भरने का काम किया जाता है. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे लोगों को पहचान चुकी है और अब की बार शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार को सुधारने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाएगी.

जिला महासचिव प्रेम कुशवाहा ने कहा कि, जिस प्रकार की भीड़ सभा में उमड़ी थी उसे देखने के बाद अब रालोसपा की जीत तय मानी जा रही है. उन्होंने जनता को इसके लिए धन्यवाद दिया साथ ही इवीएम का बटन दबाकर निर्मल कुशवाहा को विजयी बनाने की बात कही.

उधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभा में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नहीं पहुंचे. बताया जा रहा है कि समयाभाव के कारण वह ओबरा की चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए चले गए. इसके पूर्व आयोजकों ने अपने नेता के पहुंचने में हो रहे विलंब के बीच लोगों को बांधे रखने के लिए "देखो देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया" जैसे नारों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सभा में रोके रखा। जनसभा के बाद प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों ने यह कहा कि ओवैसी की सभा के बाद अब उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है. 


सभा के समय को लेकर बनी रही असमंजस की स्थिति:

सभा की समय अवधि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहे एक तरफ जहां एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि 4:00 बजे ही समाप्त हो गई वहीं, आयोजकों ने कहा कि, सभा का समय 5:00 बजे तक है. हालांकि, प्रशासन कोई भी लिखित प्रमाण दिखाने में असफल रहा. ऐसे में प्रशासन के रोक-टोक का कारण किसी को समझ में नहीं आया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19