Skip to main content

ज़मीन के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई के ऊपर फेंका तेजाब..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: संपत्ति विवाद में रविवार को सहोदर भाइयों के बीच ब्रह्मपुर में हुई मारपीट के बाद एसिड फेंके जाने का आरोप लगाया गया है. थाना क्षेत्र में तीन महीने के अंदर मामूली विवाद में एसिड को हथियार बनाकर इसके दुरुपयोग की यह दूसरी घटना है. ब्रह्मपुर के द्वारिका वर्मा के पुत्रों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले भी भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. रविवार को बंटवारे को लेकर सहोदर भाइयों के बीच विवाद हुआ और इसी दरमियान मारपीट भी हो गई. इसी बीच कथित रूप से जयराम वर्मा पर कुछ एसिड भी फेंक दिया गया. जिससे उनका पेट जख्मी हो गया. घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की है. जख्मी जयराम को इलाज के लिए पुलिस ने रघुनाथपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने प्रथम दृष्टया एसिड अटैक की घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पीड़ित के शरीर से केरोसिन तेल की गंध आ रही थी. वैसे मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी 

प्रतिबंध के बाद भी आसानी से मिल रहा है एसिड 


सरकार द्वारा एसिड की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है. और इसे खरीदने के लिए काफी कड़े नियम बनाए गए हैं. इसके बाद भी यह बाजारों में आसानी से उपलब्ध है और अब यह एसिड दुश्मनी का बदला लेने के लिए मजबूत हथियार बनते जा रहा है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर 28 जून को एसिड अटैक के दुरुपयोग का एक मामला प्रकाश में आया था और आज दूसरी घटना हुई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसिड अटैक के मामले में कठोर सजा का प्रावधान है. हालांकि, आपसी रंजिश और मामूली विवाद में भी इसे हथियार बनाकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है. पुलिस इस पूरे मामले पर जांच पड़ताल कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19