Skip to main content

वीडियो: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिनों तक महिला को बनाया बंधक, मामले की जांच कर रही पुलिस..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी गांव में एक व्यक्ति द्वारा एक अज्ञात महिला को घर में बंधक बनाकर रखने तथा फिर बाद में कथित तौर पर उसकी माता तथा उसके भाई के आने पर छोड़ देने का मामला सामने आया है. घटना में स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले में तफ्तीश करनी चाही लेकिन, तब तक उक्त महिला गायब हो गई थी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि शिवजी यादव नामक पत्रिका यह पुराना धंधा है. वह लड़कियों को अपने यहां लाता है और 15 अथवा 20 दिन अपने यहां रखने के बाद पुनः कहीं दूसरे जगह भेज देता है. ग्रामीण इसे देह व्यापार से भी जोड़कर देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन सब कार्यों में एक अन्य महिला भी आरोपी शिवजी की सहयोगी है जो उसी के साथ उसी के घर में रहती है. दरअसल, शिवजी यादव अविवाहित है. ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ग्रामीणों के मुताबिक शिवजी यादव नशे की हालत में जब गांव में पहुंचता है तो ग्रामीणों से गाली गलौज भी करता रहता है, जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर उसका काफी विरोध भी होता है. हालांकि, इस मामले में पुलिस कोई विशेष पहल नहीं करती. ताजा मामले में भी स्थानीय निवासियों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवजी यादव के द्वारा 15 दिनों से घर में रखी गई महिला को खूब प्रताड़ित किया जा रहा था.

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाने के एसआई संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी मिली है वह मामले की जांच कर रहे हैं. उधर आरोपी व्यक्ति का कहना है कि उसके साथ रहने वाली महिला उसके पत्नी है तथा वही किसी अन्य महिला को लेकर घर में आई थी और अब फिर कहीं लेकर चले गए हैं. उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. बहरहाल, इस पूरे मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19