Skip to main content

थर्ड फ्रंट महागठबंधन और एनडीए के लिए बना सिर दर्द, उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है जनता: राष्ट्रीय प्रवक्ता, रालोसपा..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिला महासचिव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा 15 साल बनाम 15 साल बिहार की जनता ने देखी है तथा बिहार की जनता इस बार के विधानसभा चुनाव में बदलाव चाहती है तथा जनता की बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार में बदलाव के लिए उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट का जो निर्माण हुआ है निश्चित रूप से महागठबंधन और एनडीए के लिए सिरदर्द बना हुआ है. क्योंकि, लोगों के विचार लोगों की सोच  है कि बिहार की शिक्षा जो है वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. बेरोजगार युवाओं को रोजगार होनी चाहिए. यहां के किसानों के लिए खेतों में सिंचाई के लिए अच्छी सुविधा होनी चाहिए. न्याय तथा सुनवाई  का अच्छा व्यवस्था होना चाहिए.

 इसी मुद्दे पर रालोसपा बिहार में चुनाव लड़ रही है तथा महागठबंधन एवं एनडीए के नेताओं को घेरने का कार्य रालोसपा के द्वारा किया जा रहा है. बिहार में आने वाले राजनीति का भविष्य जो होगा निश्चित रूप से उपेंद्र कुशवाहा का होगा. क्योंकि, नीतीश सरकार को सुशासन के रूप में हम लोग जानते थे. लेकिन, यहां की जनता इस सरकार से त्रस्त है और लालू प्रसाद यादव बिहार के जब मुख्यमंत्री हुआ करते थे उस वक्त उनके राज को जंगलराज का नाम देकर  बिहार में सुशासन की सरकार बनी और यह सरकार तो बिल्कुल विफल एवं निकम्मी रही है और इस पर हमारे नेता हमेशा बोलते आए हैं कि इस बिहार में सुशासन सरकार की जरूरत नहीं है. सुशासन की सरकार जिस सिस्टम से चल रहा है बिहार की जनता उससे त्रस्त है. सुशासन की सरकार में अफसरशाही बढी है. कमजोर वर्गों पर जुल्म ढाया जा रहा है. बिहार की जनता निश्चित रूप से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की गद्दी से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी. महागठबंधन और एनडीए पहले चरण के चुनाव में पूरी तरह से विफल साबित होगी. थर्ड फ्रंट पहले पायदान पर आएगा तथा बिहार की जनता एनडीए एवं महागठबंधन को पूरी तरह से नकार देगी.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...