Skip to main content

अब कुरियर के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी दवाइयां व मेडिकल किट..



- जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रीन चैनल प्रोग्राम के तहत दिया गया प्रशिक्षण.
- केयर इंडिया के सहयोग से जिले में ग्रीन चैनल कार्यक्रम की हुई शुरुआत.
- सभी एएनएम और कुरियर को दिया गया है प्रशिक्षण.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के सभी प्रखंडों में अब स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ बनाई जा रही है. इसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले में आरोग्य दिवस ग्रीन चैनल की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दवाओं की निर्बाध पहुंच बनाई जाएगी. इस कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह को बनाया गया है. आरोग्य दिवस सत्रों पर दवाओं एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी प्रखंडों के एनएनएम एवं आरोग्य दिवस सत्रों पर दवायें पहुँचाने वाले कुरियर को प्रशिक्षण दिए गए हैं. कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इण्डिया की भी भूमिका अहम रही है.  

स्वास्थ्य कर्मियों को सामान ढ़ोने की व्यवस्था से निजात मिलेगी :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.राज किशोर सिंह ने बताया जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और नर्सों को सशक्त बनाने के लिए आरोग्य दिवस ग्रीन चैनल की शुरुआत की गई है. जिसके तहत एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे नर्सों, आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सामान ढ़ोने की व्यवस्था से निजात मिलेगी. आरोग्य दिवस ग्रीन चैनल के तहत ऐसी व्यवस्था की जाएगी, जिससे इन कर्मियों को समय पर निर्बाध रूप से दवाइयां, स्वास्थ्य किट व संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे. पहले एएनएम मासिक इंडेंट तैयार कर भेजती थीं, फिर उन्हें लिस्ट के मुताबिक दवाओं की आपूर्ति की प्रक्रिया की जाती थी, जिसमें विलंब हो जाता था. दवाओं की आपूर्ति निर्बाध हो, इसलिए इसका नाम ग्रीन चैनल प्रोग्राम है. उन्होंने बताया जिलास्तर पर केयर इंडिया के डीटीएल आशीष द्विवेदी व परिवार नियोजन समन्वयक संतोष कुमार राय भी एएनएम एवं कुरियर के क्षमतावर्धन में शामिल रहे हैं. 

17 दवाइयां व 4 प्रकार की जांच किट कराई जाएंगी समय पर उपलब्ध :
डॉ सिंह ने बताया आरोग्य दिवस सत्र पर समय से दवा पहुंचे, इसके लिए कुरियर को एक बैग में 17 प्रकार की दवाइयां और चार प्रकार की जांच किट दी जाएगी. जांच किट में एचआईवी, हीमोग्लोबिन, सिफलिस और प्रेग्नेंसी टेस्ट की किट रहेगी। हर साइट पर कुरियर सुबह में कें दवा का थैला लेकर जाएंगे. यह थैला उन्हें केयर मुहैया कराएगा. उन्होंने बताया कि शाम में लौटते समय ये एएनएम से केन्द्र पर जरूरी दवाओं की सूची लेकर लौटेंगे, ताकि तुरंत उस दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का रखा जाएगा ख्याल :

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कोरोना काल में स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के दौरान भी पूरी सतर्कता बरतनी है. मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी और सैनिटाइजेशन का पूरा ख्याल रखना जरूरी है. कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्कता ही इससे बचे रहने के लिए एकमात्र समाधान है. आरोग्य दिवस पर आने वाले लाभार्थियों को भी कोरोना से बचाव की जानकारी दी जानी है. कोविड-19 के अनुरूप व्यवहारों को पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19