Skip to main content

मास्क का सही इस्तेमाल बनेगा आपकी सुरक्षा की ढाल



- मास्क 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के लिए है सुरक्षित 
- घर से बाहर सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी भी है जरूरी

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सरकार और पूरा स्वास्थ्य महकमा भले ही कोरोना को मात देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है किन्तु यदि उसमें लोगों की साझेदारी और जागरूकता शामिल नहीं होगी, तो इस महामारी से जीतना हमारे लिए आसान नहीं होगा. लॉकडाउन खत्म हो चुका है और लोग घर से बाहर निकल रहे हैं बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं. ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए बिना मास्क पहने बाहर निकलना नुकसानदायक हो सकता है. मास्क के उपयोग से संबन्धित सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है. जिसके अनुसार सही तरीके से और उचित आकार के मास्क को इस्तेमाल कर तथा निर्धारिक शारीरिक दूरी का अनुपालन कर संक्रमित होने से बचा जा सकता है.
मास्क लेते समय गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान :
गाइडलाइंस के अनुसार एन- 95 मॉस्क, थ्री प्लाई मास्क या जीविका समूहों के द्वारा तैयार किया गया अंडाकार मास्क संक्रमण से बचाने के लिए सबसे सुरक्षित है. इसकी अनुपलवध्ता पर घरों में खुद से तैयार किए साफ सूती कपड़े के ट्रिपल लेयर मास्क भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. जिसे धोकर दोबारा प्रयोग में भी लाया जा सकता है.
गंदे मास्क के इस्तेमाल से संक्रमित होने की संभावना :
गाइडलाइन के अनुसार मास्क, नाक और मुंह पर ज्यादा कसा हुआ नहीं होना चाहिए अन्यथा सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. किसी दूसरे के द्वारा इस्तेमाल किए गए, गीले या गंदे मास्क के इस्तेमाल से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए साफ और धूप में अच्छी तरह सूखे हुये मास्क का प्रयोग हितकर है. मास्क को लगाने के बाद उसे ठीक से सेट करें, ताकि खुलने या ढीले होने की संभावना ना रहे. मास्क से मुंह और नाक दोनों ढंके होने चाहिए और लगाने के बाद उन्हें बार बार नहीं छूना चाहिए. अन्यथा हाथों से संक्रमण मास्क पर भी जा सकता है. घर से बाहर मास्क लगाए हुये सब काम करें और बात करने के लिए भी नहीं उतारें.
2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के लिए करें मास्क का उपयोग :
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क का उपयोग नहीं करें. इससे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और वे घुटन का शिकार हो सकते हैं. हालांकि बड़ों की तरह बच्चों को भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है, लेकिन बेहतर हैं कि नवजात व छोटे बच्चों को घर पर ही रखा जाये. अगर बच्चा 2 वर्ष के आयु से अधिक है और उसे बाहर ले जाना है तो उन्हें मास्क पहनाया जा सकता है. किन्तु मास्क पहनने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखें की बच्चे को किसी भी तरह की परेशानी ना हो या वह बैचनी महसूस नहीं कर रहा हो.
सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी भी है जरूरी : 
कोरोना वायरस को दूर करने के लिए हाथों की सफाई से बेहतर कोई विकल्प नहीं है क्योंकि शरीर के बाकी अंग की अपेक्षा हाथों के खुले रहने से सबसे ज्यादा जीवाणु वहीं पर रहने की संभावना ज्यादा होती है. इसके लिए साबुन और पानी या सेनिटाइजर से बार बार हाथों को जीवाणु मुक्त करना चाहिए. सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार कम से कम 60% अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित है. किन्तु सैनिटाइजर को बच्चों के पहुंच से दूर रखें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...