Skip to main content

देसी कट्टा जिंदा कारतूस व शराब के साथ तीन गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारियों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. नया मामला सोनवर्षा थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एनएच- 30 के समीप स्थित लाइन होटल से शराब तथा हथियार के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. 


इस संदर्भ में डुमरांव डीएसपी के के सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि सोनवर्षा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि सोनवर्षा स्थित लाइन होटल पर कुछ अपराधिक किस्म के लोग पहुंचे हैं. सूचना को आधार मानकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया. जैसे ही पुलिस चिन्हित लाइव होटल पर पहुंची तो एक एक्सयूवी वाहन से एक व्यक्ति निकल कर भागते हुए देखा गया. वहीं, पुलिस ने एक्सयूवी गाड़ी से 3 लोगों को गिरफ्तार किया. जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस ने देसी कट्टा 3 जिंदा कारतूस पचासी बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोग पड़ोसी गांव करसर के रहने वाले हैं. इनकी पहचान दीपू कुमार पिता सुरेंद्र सिंह जीतू कुमार सिंह पिता रामेश्वर सिंह तथा चंदन यादव पिता शिवजी सिंह के रूप में की गई  है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि वाहन से निकलकर भागने वाला युवक मोनू चौधरी पिता पारस चौधरी है. जो कोआथ का रहने वाला है. गिरफ़्तार अपराधियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ किया जा रहा है. पुलिस का ऐसा मानना है कि पकड़े गए लोग अवैध शराब कारोबार के बड़े गिरोह के संचालक है तथा अपराध ही इनका पेशा है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अच्छी सफलता मानी जा रही है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19