क्राइम कंट्रोल एवं नियमों के पालन को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन जांच अभियान, वसूले गए हजारों रुपए जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करना बाइक चालकों को महंगा पड़ा है. नहीं सुधरने वाले चालकों से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाकर जुर्माना वसूला है. जुर्माना भरने के बाद 50 प्रतिशत चालक हेलमेट पहनने के साथ ट्रैफिक नियम का पालन कर रहे हैं लेकिन शेष 50 प्रतिशत लोग अभी भी नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित कर रहे हैं. बाहरी लोगों से ज्यादा शहर के लोग ज्यादा ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं.
क्राइम कंट्रोल, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना में कमी लाने के लिए पुलिस की ओर से अभियान शुरू किया गया है. जिसमें दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के कागजात वगैरहकी जांच की जा रही है. पुलिस के द्वारा चलाए गए विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान के दौरान हजारों रुपए जुर्माना राशि वसूला गया है. ऑन द स्पॉट जुर्माना राशि वसूला जा रहा है. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है.
मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान में नया भोजपुर पुलिस ने 5 वाहन से ₹2500 जुर्माना राशि वसूला है. सिमरी पुलिस ने एक वाहन से ₹1000 जुर्माना वसूला है. राजपुर पुलिस ने चार वाहन से ₹4000 जुर्माना राशि वसूला है. नैनीजोर पुलिस ने 12 वाहनों का जांच किया. लेकिन, किसी भी वाहन से जुर्माना राशि नहीं वसूला गया है. सभी के कागजात सही पाए गए. मुरार पुलिस ने 3 वाहन से कम ₹1500 जुर्माना राशि है. डुमरांव पुलिस ने तीन वाहन से ₹3000 जुर्माना राशि वसूला है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने 6 वाहन से ₹6000 जुर्माना राशि वसूला है. नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच अभियान के दौरान 35 वाहन चालकों से ₹26500 जुर्माना राशि वसूला है. वहीं, नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 19 वाहन चालकों से ₹15000 जुर्माना राशि वसूला है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया है. कई वाहन चालक विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से घबराकर रास्ता बदलकर चलने को मजबूर है. यातायात प्रभारी अंगद सिंह ने बताया कि एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार आगे भी वाहन जांच अभियान चलाई जाती रहेगी.


Comments
Post a Comment