एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद शराब बेचने वाले एवं पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन शराब की तस्करी करने के आरोप में एवं शराब के कारोबार करने के आरोप में तथा शराब पीकर हंगामा करने वाले शराबियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है. पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद भी शराब पीने वाले एवं बेचने वाले लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे हैं. इसी क्रम में बताते चलें कि, शराब पीकर शेखी बघार रहे दो शराबियों को डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डुमरांव के दक्षिण टोला से गिरफ्तार किया है.
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि डुमरांव के दक्षिण टोला में 2 लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं तथा आने जाने वाले लोगों को भी परेशान कर रहे हैं. प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची. जहां शराब की नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया. जहां से गिरफ्तार किए गए शराबियों का मेडिकल रिपोर्ट कराने हेतु अस्पताल में भेजा गया. मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इन दोनों व्यक्तियों के शराब पीने की पुष्टि हो जाने पर पुलिस के द्वारा इन दोनों शराबियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


Comments
Post a Comment