Skip to main content

स्वास्थ विभाग की घोर लापरवाही आई सामने, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में घूमते देखे गए आवारा पशु सूअर..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्वास्थ विभाग की लापरवाही तो अक्सर ही उजागर होते रहते हैं. लेकिन, अस्पताल में अगर आवारा पशु सूअर घूमते नजर आए तो स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही ही कही जाएगी. ऐसा ही एक मामला बक्सर सिविल लाइन स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में देखने को मिला. स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से सामने आ रही है. बक्सर के सिविल लाइन स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के परिसर में जहां पहले परिसर में आवारा पशु घूमते देखे जाते थे. वहीं, अस्पताल परिसर में ही नहीं बल्कि अस्पताल के अंदर भी घूमते स्पष्ट नजर आ रहे हैं. इलाज कराने पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो इसका वीडियो बनाकर तत्काल मीडिया कर्मियों को पोस्ट कर दिया.


इस तरह की बात सामने आने पर बक्सर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिवेदी ने कहा कि, बक्सर में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. इस तरह का नजारा देखने के बाद और भी कुछ कहना बाकी नहीं रहा. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, प्रबंधक की जगह आवारा सुअर तथा अन्य पशुओं को घूमते देखा जा रहा है. जो कि घोर लापरवाही है.

इस संदर्भ में जब सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जानकारी मिलने पर सुरक्षाकर्मी को खरी खोटी सुनाने के पश्चात सुरक्षाकर्मी का 1 दिन का वेतन काट दिया गया है. साथ ही साथ सख्त हिदायत दी गई है कि, यदि आगे से कभी भी इस तरह की कोई लापरवाही सामने आती है तो पुनः सख्त कार्रवाई की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19